फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Two bikes collide, one dead and two injured

Tikamgarh News: बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत, एक की मौत, दो घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

Tue, 01 Oct 2024 01:20 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2024 01:20 PM IST
सार

बीती रात टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग पर बल्देवगढ़ नगर के भदभदा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।

विज्ञापन
Two bikes collide, one dead and two injured
दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत

विस्तार

टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में  एक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए,  घायलों को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग पर बल्देवगढ़ नगर के भदभदा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार गणेशपुरा निवासी सुभाष यादव और अनिल यादव घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार सत्येंद्र विश्वकर्मा भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची और तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल बल्देवगढ़ ले गई। वहां ड्यूटी डॉक्टर ने घायल अनिल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दो घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गणेशपुरा गांव के रहने वाले सुभाष यादव और अनिल बल्देवगढ़ से अपने गांव गणेशपुरा जा रहे थे, जबकि सामने से सत्येंद्र विश्वकर्मा अपने नगर बल्देवगढ़ आ रहा था। दोनों बाइक की स्पीड तेज थी और वे आमने-सामने टकरा गए, हादसे में अनिल यादव की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा पोस्टमार्टम
बल्देवगढ़ पुलिस ने बताया कि बाइक की टक्कर में मृत हुए अनिल का आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ में पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी जाएगी। वहीं, पुलिस ने दोनों बाइकों को जप्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed