फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tractor trolley went out of control and fell into the ditch

Tikamgarh News: ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक सहित दो लोग गंभीर

Sun, 19 May 2024 10:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 19 May 2024 10:11 PM IST
सार

Tikamgarh News: सागर रोड पर अमरपुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर रोड के नीचे खाई में जा गिरी। जिसके चलते चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
 

विज्ञापन
Tractor trolley went out of control and fell into the ditch
ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना बड़ा गांव के अंतर्गत आने वाले अमरपुर गांव के रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद चतुर्वेदी रविवार की सुबह अपने एक गांव के व्यक्ति भूलन के साथ खेत पर लकड़ी भरने गए थे, जहां पर उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी भरी।
विज्ञापन


इसके बाद वह जब अमरपुर गांव के लिए रवाना हुए तो टीकमगढ़ सागर रोड पर आते ही उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और रोड किनारे खाई में जा गिरा। जिसमें ट्रैक्टर चालक लक्ष्मी प्रसाद चतुर्वेदी और गांव का व्यक्ति भूलन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल बड़ा गांव ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है
विज्ञापन


30 मिनट तक ट्रैक्टर में फंसा रहा चालक
प्रत्यक्षदर्शी रामकुमार ने बताया कि जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली रोड से नीचे खाई में गिरी, इसके बाद चालक लक्ष्मी प्रसाद स्टेरिंग में फंस गए। इसके बाद तुरंत आसपास के लोगों ने चिल्लाना शुरू किया। तब कहीं जाकर के ग्रामीण इकट्ठा हुए और खाई में उतरकर के स्टेरिंग में फंसे लक्ष्मी प्रसाद को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed