फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh: Two MLAs did not get a place to sit in the district panchayat meeting

Tikamgarh: जिला पंचायत की बैठक में हंगामा, दो विधायकों को नहीं मिली बैठने की जगह, किया बहिष्कार

Fri, 28 Jun 2024 11:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 28 Jun 2024 11:34 AM IST
सार

बैठक कक्ष में रखी कुर्सी पर विधायकों की पट्टी नहीं लगाई गई। इससे नाराज होकर टीकमगढ़ और खरगापुर विधायक ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन
Tikamgarh: Two MLAs did not get a place to sit in the district panchayat meeting
बैठक में हंगामा करते विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत सभा कक्ष में गुरुवार को सामान्य सभा की बैठक के दौरान हंगामा हो गया। जिला पंचायत सीईओ के बुलाने पर पहुंचे कांग्रेसी विधायकों को मीटिंग हॉल में बैठने के लिए कुर्सियां नहीं रखी गईं। इससे नाराज होकर टीकमगढ़ और खरगापुर विधायक ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन


टीकमगढ़ जिला पंचायत के सभा कक्ष में गुरुवार की दोपहर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए खरगापुर और टीकमगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के विधायक पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेसी विधायकों की जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह से नोकझोंक हो हुई। विधायकों ने इस बात को लेकर विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


दरअसल, जिला पंचायत दफ्तर में दोपहर दो बजे से सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत सीईओ नवनीत धुर्वे ने टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला और खरगापुर विधायक चंदा सिंह गौर को बैठक का एजेंडा भेजकर आमंत्रित किया था। दोनों विधायक तय समय पर मीटिंग हॉल में पहुंच गए, लेकिन बैठक कक्ष में रखी कुर्सी पर विधायकों की पट्टी नहीं लगाई गई। इस बात को लेकर दोनों कांग्रेसी विधायक भड़क गए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ से कहा कि बैठक में आमंत्रित करने के बाद बैठने की सही व्यवस्था क्यों नहीं की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह और विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के बीच विवाद होने लगा। मामला बिगड़ता देख दोनों कांग्रेसी विधायक बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा
बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकले कांग्रेसी विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि जिला पंचायत सीईओ के बुलावे पर बैठक में आए थे। सभा कक्ष में हमारे बैठने का इंतजाम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाएंगे। अधिकारियों को बताएंगे कि विधायक की बेज्जती क्या होती है, क्योंकि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बुलाकर वहां पर बैठने की व्यवस्था नहीं की। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष ने विधायकों के साथ बदतमीजी पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed