फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh: Suspected of illegal relations, the wife was strangled to death, then the body was thrown into the

Tikamgarh: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, फिर शव कुएं में फेंक दिया

Sun, 22 Jan 2023 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 11:00 PM IST
सार

घटना टीकमगढ़ की देरी चौकी अंतर्गत कमलपुरा गांव की है। इसका रविवार को पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या की वजह पति का किसी और महिला से संबंध बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Tikamgarh: Suspected of illegal relations, the wife was strangled to death, then the body was thrown into the
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। फिर खुद ही पत्नी के लापता होने की शिकायत पुलिस से कर दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना टीकमगढ़ की देरी चौकी अंतर्गत कमलपुरा गांव की है। इसका रविवार को पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या की वजह पति का किसी और महिला से संबंध बताया जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ अगस्त 2022 को राशिद खान पुत्र लतीफ खान निवासी कमलपुरा ने पुलिस चौकी देरी आकर रिपोर्ट की थी। इसमें उसने बताया कि 7 अगस्त की सुबह 3 बजे वह शौच के लिया उठा और फिर सो गया। सुबह उठने पर पत्नी मीना बानो घर पर नहीं मिली। आसपास, गांव व रिश्तेदारीं में तलाश करने पर भी नहीं मिली। इसके बाद 8 अगस्त 2022 को ग्रामीण मोती रैकवार ने सूचना दी कि मीना बानो का शव पठाघाट शंकरजी के मंदिर के पास तालाब के कुएं में उतराते देखा है। इस पर पुलिस ने शव जब्त कर मर्ग कायम किया। जांच में पता चला कि पति राशिद ने ही मीना बानो की गला घोंटकर हत्या की और कुएं में फेंका था। इस पर राशिद के विरुद्ध धारा 302, 201 भादंवि का केस दायर कर जांच में लिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed