फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News: Wife along with her lover got her husband murdered MP Hindi News

Tikamgarh News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या, बमोरी गांव के पास मिला था यूपी के युवक का शव

Fri, 07 Jun 2024 03:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 07 Jun 2024 03:53 PM IST
सार

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 4 जून की रात युवक को ओरछा मंदिर जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। वापस लौटते समय बमोरी गांव के पेट्रोल पंप के पास सभी ने खेत में बैठकर शराब पी। नशे में होने के बाद आरोपियों ने अशोक की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Tikamgarh News: Wife along with her lover got her husband murdered MP Hindi News
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में पांच जून को पुलिस थाना दिगौड़ा क्षेत्र कें  बमोरी गांव के पास मिले शव के मामले का खुलासा कर दिया है। मृत मिले अशोक पाल पिता चंद्रभान पाल (27) की हत्या की गई थी। उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई थी। अशोक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का रहना वाला था।  

विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक रोहित ने शुक्रवार को कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता कर इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 5 जून की सुबह पुलिस थाना दिगौड़ा क्षेत्र के बमोरी गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक की पहचान अशोक पिता चंद्रभान पाल (27) निवासी जटउआ थाना सोजना जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी। मृतक के शरीर पर मिले चोटों के निशान के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने एक पुलिस टीम का गठन किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़गा गया आरोपी सीताराम पाल मृतक अशोक के साढू का छोटा भाई है। सीताराम का अशोक की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अशोक को रास्ते से हटाने चाहते थे, ऐसे में आरोपी सीताराम ने अपने मामा के लड़के प्रेमलाल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 4 जून की रात अशोक को ओरछा मंदिर जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। ओरछा से वापस लौटते समय बमोरी गांव के पेट्रोल पंप के पास सभी ने खेत में बैठकर शराब पी। अशोक के नशे में होने के बाद उन्होंने उसके गमछे को फाड़ा और उससे रस्सी नुमाबनाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने  इस हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें आरोपी सीताराम सुकलगुवा , प्रेमलाल नेकोरा ललितपुर उत्तर प्रदेश और मृतक की पत्नी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed