फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News Unknown people set fire to vehicle of District Panchayat member in Jatara Nagar

Tikamgarh News: जतारा नगर में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में अज्ञात लोगों ने लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 28 Mar 2024 04:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 04:33 PM IST
सार

टीकमगढ़ के जतारा नगर में जिला पंचायत सदस्य के घर के बाहर रखे वाहन में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Tikamgarh News Unknown people set fire to vehicle of District Panchayat member in Jatara Nagar
वाहन में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में जतारा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले चंदेरा तिगैला पर निवास करने वाले जिला पंचायत सदस्य परीक्षित कुशवाहा के घर के बाहर बोलेरो में अज्ञात लोगों द्वारा बुधवार रात को आग लगा दी गई। सुबह जब वे उठे तो उन्होंने देखा कि उनका वाहन जला हुआ है। उन्होंने बताया कि रात में तीन-चार लोगों की आहट मिली थी। जैसे ही वह बाहर निकल कर आए तो देखा कि उनकी बोलेरो जल चुकी है। इसके बाद उन्होंने सुबह इसकी सूचना पुलिस की जगह क्षेत्र के विधायक हरिशंकर खटीक को दी। हरिशंकर खटीक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिवस बुंदेलखंड में भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है और साथ में होली खेलते हैं। जहां पर ग्रामीण अंचलों में लोग शराब का नशा और मांस का सेवन करते हैं। ऐसे में शक की सुई जिला पंचायत सदस्य की ओर जा रही है? सूत्रों की माने तो अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आग लगाने वाले लोग कौन थे। क्योंकि रात में जब घटना हुई, तब जिला पंचायत सदस्य द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गई। क्योंकि जिस समय हादसा हुआ, उस समय जिला पंचायत सदस्य अपने घर में थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि सूचना मिली है कि उसकी बोलेरो को जला दिया गया है। उन्होंने कहा, अभी इस बात का स्पष्ट उल्लेख नहीं हुआ है कि आग किसने लगाई। उन्होंने कहा कि पीड़ित द्वारा अभी तक जतारा पुलिस थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। जैसे ही आवेदन आएगा, विधि के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed