फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News Teen dies after e-rickshaw collides with tree accident happened due to loss of control

Tikamgarh News: ई-रिक्शा के पेड़ से टकराने के चलते किशोर की मौत, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

Tue, 05 Nov 2024 01:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 05 Nov 2024 01:59 PM IST
सार

ई-रिक्शा के पेड़ से टकराने के चलते किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा ई-रिक्शा के अनियंत्रित होने के चलते हुआ है।

विज्ञापन
Tikamgarh News Teen dies after e-rickshaw collides with tree accident happened due to loss of control
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गुलाबपुरा गांव का रहने वाला 17 वर्षीय रामेश्वर केवट गांव में ई-रिक्शा चला रहा था। तभी ई-रिक्शा पेड़ से टकरा गया, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद परिजन उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल मोहनगढ़ ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि उसके पिता ई-रिक्शा चलाते हैं। वह किसी काम में व्यस्त हो गए, तभी वह चलाने की शौक में गांव में रिक्शा ले गया और वह पेड़ से टाकराया गया, जिसमें वह घायल हो गया और जिला अस्पताल आते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में अस्पताल प्रबंधन और परिजनों की सूचना पर पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय में पंचनामा की कार्रवाई की गई। इसके बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी  गई। मामले को विवेचना में लेने के लिए पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय में मर्ग कायम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनबैलेंस होने से हुआ हादसा
परिजनों का कहना है कि जब किशोर रिक्शा चलाने के लिए गांव में पहुंचा तो वह तेज भगा रहा था और अनबैलेंस होने के कारण सीधे पेड़ से टकरा गया, जिसमें वह घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। लेकिन जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed