{"_id":"65e9781cd746caf07603f586","slug":"tikamgarh-news-dead-body-of-five-year-old-innocent-found-in-pond-woman-who-brought-him-there-missing-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: तालाब में मिली पांच साल के मासूम की लाश, उसे वहां तक लाई महिला गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: तालाब में मिली पांच साल के मासूम की लाश, उसे वहां तक लाई महिला गायब
Thu, 07 Mar 2024 01:47 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:47 PM IST
सार
टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में एक पांच वर्षीय मासूम की लाश मिली है। उसे वहां एक महिला लेकर आई थी, जिसकी तलाश की जा रही है। वह फिलहाल गायब है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे पांच साल के मासूम की लाश पानी में उतराती मिली। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर टीकमगढ़ के कोतवाली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पता चला कि मासूम एक महिला के साथ वहां पहुंचा था। वह महिला अब गायब है। मासूम की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस का कहना है कि गोताखोरों की मदद से लाश को तालाब से निकाल लिया गया है। थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकाल लिया है। अब तक थाने में किसी भी गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं आई है। बच्चे की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। आसपास के थानों से पता लगाया जा रहा है कि इस बालक की गुमशुदगी दर्ज तो नहीं हुई है। पंचनामा की कार्यवाही की गई है। तालाब पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह बालक एक महिला के साथ वहां पहुंचा था। उस महिला की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस को महिला का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
