फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News: Couple burnt to death in massive fire in emporium efforts continue to control fire

Tikamgarh News: एंपोरियम में लगी भीषण आग में झुलसे दंपति की मौत, आग पर काबू पाने से प्रयास जारी

Wed, 24 Jul 2024 12:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 24 Jul 2024 12:31 PM IST
सार

टीकमगढ़ एसडीएम संजय दुबे ने बताया कि पिछले तीन घंटे से जिले की पांच फायर ब्रिगेड आग बुझाने में लगी हुई हैं।लगातार बारिश के बीच आग बुझाने में कठिनाई हो रही है। हादसे में दंपति की मौत हो गई।

विज्ञापन
Tikamgarh News: Couple burnt to death in massive fire in emporium efforts continue to control fire
एंपोरियम में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ शहर के नगर भवन के पास स्थित एंपोरियम की दुकान में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए जिले की पांच फायर ब्रिगेड काम कर रही हैं। सेना को भी सूचना दी गई है। आग में फंसे दंपति को सात घंटे बाद प्रशासन ने रेस्क्यू किया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल, आज सुबह 5 बजे नगर भवन के सामने स्थित अस्तोन एंपोरियम में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई। बरसात के बीच फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पार्षद पूनम जायसवाल ने बताया कि सुबह 5 बजे एंपोरियम से अचानक आग उठने लगी। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचित किया गया। जिला प्रशासन ने जिले की अलग-अलग नगर पंचायतों से करीब पांच फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया है। सुबह 5 बजे से लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग के दौरान दुकान मालिक के परिजन भी अंदर थे, जिससे अनहोनी की आशंका व्यक्त की जा रही थी। प्रशासन ने दीवार तोड़ने का निर्णय लिया और मौके पर जेसीबी मशीन को बुलाया गया। सात घंटे के प्रयास के बाद फायर ब्रिगेड और प्रशासन ने दंपति को रेस्क्यू किया। आग में फंसे 65 वर्षीय देवेंद्र जैन और उनकी पत्नी सुलोचना जैन को रेस्क्यू कर टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां, डॉक्टर सिद्धार्थ रावत ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


टीकमगढ़ एसडीएम संजय दुबे ने बताया कि पिछले तीन घंटे से जिले की पांच फायर ब्रिगेड आग बुझाने में लगी हुई हैं। लगातार बारिश के बीच आग बुझाने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने बताया कि बीना रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड और टीम को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed