{"_id":"6608ef1094bc7e998002bb49","slug":"tikamgarh-news-bike-collides-with-cow-elderly-woman-dies-in-accident-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: गाय से टकराई बाइक, हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: गाय से टकराई बाइक, हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत
Sun, 31 Mar 2024 10:35 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 31 Mar 2024 10:35 AM IST
सार
जिला अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम करके मामले को विवेचना में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के लखेरी गांव की रहने वाली नन्नी बाई (80) अपने बेटे के साथ बाइक से अपने गांव लखेरी जा रही थी। इस दौरान छतरपुर रोड पर दुर्गा नगर गांव के पास उसकी बाइक रोड पर बैठी गाय से टकरा गई। हादसे में वह घायल हो गई, उसे तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बलदेवगड नगर ले गए, जहां प्राथमिकी इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें टीकमगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पुलिस चौकी जिला अस्पताल ने मर्ग कायम करके मामले को विवेचना में लिया है। चौकी के प्रभारी नोने सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
