{"_id":"665b5541515d645fb90e8a4b","slug":"tikamgarh-news-a-person-on-duty-at-gas-agency-in-bhainswari-village-was-shot-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: भैंसवारी गांव में गैस एजेंसी पर ड्यूटी कर रहे व्यक्ति को मारी गोली, घायल का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: भैंसवारी गांव में गैस एजेंसी पर ड्यूटी कर रहे व्यक्ति को मारी गोली, घायल का इलाज जारी
Sat, 01 Jun 2024 10:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 01 Jun 2024 10:37 PM IST
सार
भैंसवारी गांव में गैस एजेंसी पर ड्यूटी कर रहे व्यक्ति को लोगों ने गोली मार दी। व्यक्ति को घायल अवस्था में नजदीकी सरकारी अस्पताल बड़ा गांव पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ जिले में पुलिस थाना बड़ा गांव के अंतर्गत आने वाले भैंसवारी गांव के रहने वाले नारायण सिंह पर रात करीब आठ बजे बाइक पर सवार आए बदमाशों ने गोली चला दी, जो उनके सीने में लगी है। इसके बाद घायल को नजदीकी सरकारी अस्पताल में लाया गया है, जहां पर उनका उपचार जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घायल नारायण सिंह ने बताया कि भैंसवारी गांव के रहने वाले पवन, दयाराम और हल्लू सहित सात लोग तीन मोटर साइकिलों पर बैठकर आए और वह गैस एजेंसी पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी सामने से उन्होंने गोली चला दी, जो उनके सीने में लगी है। उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों से उनके करीब चार महीने से विवाह चल रहा था। इन लोगों ने मिलकर के घायल के ऊपर 376 का मामला भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित कहते हैं कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और पूरा मामला सस्पेक्टेड है। क्योंकि जिन लोगों का पीड़ित नाम बता रहा है, उनके द्वारा इसके ऊपर दुष्कर्म का मामला बड़ा गांव पुलिस थाने में दर्ज कराया गया था। उन्होंने कहा कि मैं एफएसएल टीम को आदेशित किया हूं और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच रही है, पूरे मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
