{"_id":"670bd26858aa554d310d4b80","slug":"tikamgarh-news-a-drunkard-harassed-the-police-for-two-hours-on-the-tikamgarh-sagar-highway-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: टीकमगढ़-सागर हाईवे पर शराबी का दो घंटे तक चला ड्रामा, जमकर छकाया, पुलिस ने मानी हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: टीकमगढ़-सागर हाईवे पर शराबी का दो घंटे तक चला ड्रामा, जमकर छकाया, पुलिस ने मानी हार
Sun, 13 Oct 2024 07:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 13 Oct 2024 07:30 PM IST
सार
टीकमगढ़-सागर हाईवे पर बड़ागांव के पास एक शराबी ने सड़क पर उत्पात मचाकर पुलिस और राहगीरों को दो घंटे तक परेशान किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शराबी कभी सड़क पर लोटता, कभी राहगीरों को परेशान करता, तो कभी वाहनों की ओर दौड़ता रहा।
विज्ञापन
सड़क पर ड्रामा करता शराबी व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बड़ागांव नगर में हाईवे पर एक शराबी के आगे पुलिस ने घुटने टेक दिए। शराबी ने पुलिस को इतना छकाया कि पुलिस ने हार मान ली। टीकमगढ़ सागर हाईवे पर स्थित बड़ा गांव नगर के पास सागर हाईवे पर एक शराब के नशे में मस्त व्यक्ति ने पुलिस की नाक में दाम करीब दो घंटे तक करता रहा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
टीकमगढ़ सागर हाईवे पर बड़ा गांव नगर की मोड़ पर एक शराबी शराब के नशे में सड़क पर निकलने वाली लोगों को परेशान कर रहा था तो कभी वह भी सड़क पर लेट जाता था और लोटने लगता था जब यह तमाशा किसी राहगीर ने देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी मौके पर एक आरक्षक पहुंचता है जिसे काफी समझता है लेकिन शराब तो शराब होती है जब इसका नशा चढ़ता है तो व्यक्ति आसमान छूने लगता है।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा सकता है कि शराबी को पुलिस आरक्षक बार-बार समझा रहा है, लेकिन शराबी राहगीरों को परेशान कर रहा है। इसके बाद बड़ी आरजू मिन्नत करने के बाद वह थाने की ओर जाता है और पुलिस अंत में उसे कार्रवाई की जगह घर जाने देती है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह आदिवासी युवक है जो बड़ा गांव नगर का रहने वाला है और परिवार विवाद के चलते उसने शराब अधिक मात्रा में पी ली थी शराब उतारने के बाद उसे पुलिस ने घर जाने दिया है, लेकिन शराबी द्वारा करीब 2 घंटे से अधिक तक हाईवे रोड पर ड्रामा करता रहा और राहगीर परेशान होते रहे कभी वह सड़क पर दौड़ लगाता तो कभी वह सड़क पर लुढ़क जाता है और निकलने वाली बाहनों की ओर दौड़ लगा देता कभी बाइक वाले को पकड़ने की कोशिश करता है कुछ लोग उसका तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
