फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh Gram Panchayat Secretary arrested while taking bribe of six thousand rupees Sagar Lokayukta action

Tikamgarh News: ग्राम पंचायत सचिव छह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त ने की कार्रवाई

Tue, 17 Dec 2024 08:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 08:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में सागर लोकायुक्त ने कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने कार्रवाई के दौरान टीकमगढ़ जिले में ग्राम पंचायत सचिव को छह हजाह रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Tikamgarh Gram Panchayat Secretary arrested while taking bribe of six thousand rupees Sagar Lokayukta action
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ की खरो ग्राम पंचायत में सागर लोकायुक्त ने छापामार कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत के सचिव चतुर्भुज यादव और उसके सहयोगी कालीचरण कुशवाहा को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सागर लोकायुक्त टीम की प्रभारी निरीक्षक रोशनी जैन ने जानकारी देते हुए बताया की टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत खरो के सचिव चतुर्भुज यादव और उसके सहयोगी कालीचरण कुशवाहा द्वारा प्रधानमंत्री आवास में दूसरी किस्त की राशि डालने की एवज में 6,000 रिश्वत की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत मनीराम ने लोकायुक्त सागर से की थी।

विज्ञापन


इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और मंगलवार की दोपहर को तय की गई रिश्वत देना है। इसके बाद फरियादी मनीराम मंगलवार की दोपहर ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचा, जहां पर बैठे पंचायत सचिव चतुर्भुज यादव एवं उसके सहयोगी कालीचरण कुशवाहा को 6,000 की रिश्वत दी। सागर लोकायुक्त की टीम ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास में मांगी थी रिश्वत
फरियादी मनीराम रजक ने बताया कि सचिव द्वारा पहली किस्त में भी उनसे रिश्वत के रूप में राशि ली गई थी। इसके बाद जब प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त खाते में डालना थी तो 6,000 की रिश्वत मांग रहा था। उन्होंने बताया कि सचिव द्वारा लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास में रिश्वत ली जा रही है, जिसकी शिकायत भी जिले के अधिकारियों से की गई थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, इसके बाद वह लोकायुक्त सागर पहुंचे, जहां पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर लोकायुक्त टीम की प्रभारी ने बताया कि लोकायुक्त टीम लगातार रिश्वत के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगता है तो तुरंत सागर लोकायुक्त से संपर्क करें, जिससे कि उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed