फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh A person walking on foot was hit from behind by a pickup vehicle died while being taken to hospital

Tikamgarh News: पैदल जा रहे व्यक्ति को पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मारी, अस्पताल ले जाते समय मौत

Tue, 13 Feb 2024 03:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 03:40 PM IST
सार

टीकमगढ़ जिले में हादसा हुआ है। हादसे में पैदल जा रहे एक व्यक्ति को पीछे से पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
Tikamgarh A person walking on foot was hit from behind by a pickup vehicle died while being taken to hospital
जिला अस्पताल टीकमगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिकअप वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की जिला अस्पताल टीकमगढ़ ले लाते समय मौत हो गई।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी नोने सिंह ने मंगलवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ से लगे हुए उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के गांव बानपुर के रहने वाले राकेश यादव सोमवार रात गांव में ही पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद परिजन उसे निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाए, जहां पर डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नोने सिंह ने बताया कि देर रात्रि की घटना होने के बाद पंचनामा की कार्रवाई मंगलवार सुबह की गई और पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सुपुर्द कर दी गई। मृतक राकेश यादव उम्र 45 साल बानपुर जिला ललितपुर का रहने वाला था, जो बीती रात्रि पैदल गांव में जा रहा था। उसी समय पिकअप वाहन ने टक्कर मारी। पुलिस चौकी प्रभारी नोने सिंह ने बताया, इस मामले में पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय में मर्ग कायम किया गया है। मर्ग रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के बानपुर थाने को भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed