फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh: 15 feet long python found in the field, was hunting peacock

Tikamgarh: खेत में मिला 15 फीट लंबा अजगर, मोर का शिकार करके बैठा था, वन विभाग की टीम के भी होश उड़े

Thu, 03 Oct 2024 10:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2024 10:56 PM IST
सार

टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से लगे हुए कुंवरपुर गांव के किसान महेश कुशवाहा के खेत में गुरुवार दोपहर 15 फीट लंबा अजगर मिला। उसने मोर को निगल लिया था। बड़ी मशक्कत के बाद 50 किलो वजनी अजगर को पकड़ा गया। 

विज्ञापन
Tikamgarh: 15 feet long python found in the field, was hunting peacock
टीकमगढ़ जिले में 15 फीट लंबा अजगर मिला है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के कुंवरपुर गांव में 15 फीट लंबा अजगर मिला है। अजगर राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के बाद बैठा हुआ था। स्नेक सेवर अमर सिंह राजपूत और वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ा। 
विज्ञापन


टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से लगे हुए कुंवरपुर गांव के किसान महेश कुशवाहा के खेत में गुरुवार की दोपहर अजगर होने की सूचना मिली, जिसे राष्ट्रीय पक्षी मोर को निगल लिया था। सूचना मिलने के बाद टीकमगढ़ जिले के सुप्रसिद्ध स्नेक सेवर अमर सिंह राजपूत को सूचना मिली। वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को भी सूचना दी और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन वन विभाग की टीम ने स्थिति को देखते हुए हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद अमर सिंह राजपूत ने साहस का परिचय देते हुए 15 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया। इस रेस्क्यू में उन्हें करीब 1 घंटे का समय लगा और रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम के साथ मिलकर उन्होंने टीकमगढ़ जिले के सुधा सागर में स्थित मधुबन जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


अमर सिंह राजपूत ने बताया कि वे लंबे समय से सर्प का रेस्क्यू करते आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को 15 फीट लंबे और लगभग 50 किलो से अधिक वजन के अजगर का रेस्क्यू किया है। उन्होंने बताया कि अजगर ने राष्ट्रीय पक्षी  मोर को निगल लिया था। करीब 1 घंटे का समय उन्हें रेस्क्यू करने में लगा। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम के साथ मिलकर उन्होंने अजगर  को जंगल में छोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed