फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   The accused in the case of molesting a minor was relieved from his post

Tikamgarh: नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला, सांसद प्रतिनिधि को केंद्रीय मंत्री खटीक ने किया पद से कार्यमुक्त

Sat, 21 Sep 2024 08:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Sep 2024 08:59 PM IST
सार

Tikamgarh: नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में मामला दर्ज होने के बाद केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने इस मामले में आरोपी आशीष तिवारी को पद से कार्यमुक्त कर दिया है।
 

विज्ञापन
The accused in the case of molesting a minor was relieved from his post
आरोपी आशीष तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ शहर में एक नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में सांसद प्रतिनिधि आशीष तिवारी के खिलाफ पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को मामला दर्ज होने के बाद जब मीडिया की सुर्खियों में आया, इसके बाद टीकमगढ़ लोकसभा के सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने आरोपी सांसद प्रतिनिधि आशीष तिवारी को सांसद प्रतिनिधि पद से हटा दिया है।

विज्ञापन


टीकमगढ़ कलेक्टर को लिखे अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कहा है कि पूर्व में जारी किए गए मेरे पत्र दिनांक 10 सितंबर 2023 के द्वारा आशीष तिवारी को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक टीकमगढ़ में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन



आशीष तिवारी को सांसद प्रतिनिधि के दायित्व से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है। आपको बता दें कि शनिवार को सांसद प्रतिनिधि आशीष तिवारी और उनके साले पर एक 7 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली में दर्ज किया गया है, जबकि आशीष के साले की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed