फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minister will be on visit to Tikamgarh district

MP News: आज टीकमगढ़ के प्रवास पर रहेंगे मंत्री नारायण सिंह, 12:30 बजे पहुंचेंगे, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Sun, 29 Sep 2024 12:11 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 29 Sep 2024 12:11 PM IST
सार

टीकमगढ़ शहर के मानस मंच पर लवकुश जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मंत्री नारायण सिंह कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Minister will be on visit to Tikamgarh district
मंत्री नारायण सिंह

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन मंत्री नारायण सिंह कुशवाह रविवार को टीकमगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह रविवार सुबह 9:00 बजे ग्वालियर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 12:30 बजे टीकमगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस जाएंगे। वहाँ से निकलकर वह टीकमगढ़ शहर के मानस मंच पर आयोजित "लवकुश जन्मोत्सव" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वह दोपहर 2:00 बजे सर्किट हाउस लौटकर 4:00 बजे तक विश्राम करेंगे। फिर शाम 4:00 बजे झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से ट्रेन द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन

लवकुश जन्मोत्सव में हाेंगे शामिल
टीकमगढ़ शहर के मानस मंच पर लवकुश जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मंत्री नारायण सिंह कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे होगी और शाम 4:00 बजे तक चलेगा। दोपहर में मंत्री कुशवाह दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और इसके बाद वह अपना संबोधन देंगे। आयोजकों का कहना है कि यह पहली बार है जब टीकमगढ़ शहर में इस तरह का आयोजन हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed