फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Leader of Opposition Umang Singhar reached Tikamgarh on tour listened to people problems

MP News: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे टीकमगढ़ दौरे पर, लोगों की सुनी समस्याएं

Wed, 12 Feb 2025 07:33 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2025 07:33 PM IST
सार

टीकमगढ़ जिले में बुधवार शाम नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। सिंघार ने लोगों ने की समस्याएं भी सुनी।

विज्ञापन
MP News Leader of Opposition Umang Singhar reached Tikamgarh on tour listened to people problems
टीकमगढ़ दौरे पर उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बुधवार की शाम टीकमगढ़ दौरे पर रहे। सबसे पहले वह बल्देवगढ़ पहुंचे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और लोगों की समस्याएं सुनी।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता दुष्यंत लोधी ने बुधवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ नगर पहुंचे। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन से उन्होंने मुलाकात की और करीब एक घंटे तक वहां पर रुके। इसके बाद वह खरगापुर पहुंचे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद वह पलेरा नगर पहुंचे, जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वह छतरपुर जिले के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता दुष्यंत लोधी ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। इसी क्रम में बुधवार शाम टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन को संबोधित किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों को किसी भी से डरने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस आपके साथ खड़ी है, अगर आपके साथ कोई गलत करता है तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed