फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   International Yoga Day celebrated in Tikamgarh Sagar and Shivpuri people did yoga collectively

MP News: टीकमगढ़, सागर और शिवपुरी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामूहिक रूप से लोगों ने किया योग

Fri, 21 Jun 2024 02:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़\सागर\शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़\सागर\शिवपुरी Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 21 Jun 2024 02:01 PM IST
सार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मध्य प्रदेश के सभी जिलों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेताओं, अधिकारियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों समेत अन्य ने सामूहिक रूप से योग किया।  

विज्ञापन
International Yoga Day celebrated in Tikamgarh Sagar and Shivpuri people did yoga collectively
सागर में लोगों ने किया योग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ शहर के नजर बाग प्रांगण में शुक्रवार सुबह सात बजे सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए। 1 घंटे चले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्याय एवं धर्मस्य विभाग के राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी शामिल हुए।  
विज्ञापन




सागर: सांसद बोलीं- हमें रोज योग करना चाहिए
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सागर जिले के पीटीसी ग्राउण्ड में सुबह छह बजे से सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े शामिल हुईं। इसके अलावा जिला कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम अध्यक्ष और नगर निगम कमिश्नर समेत बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और आम नागरिक भी शामिल हुए। योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में योग किया गया। साथ ही भोपाल में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस अवसर पर सागर सांसद वानखेड़े ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर योग को पहुंचाया है। आज आम जन भी योग के महत्व को जानने समझने लगा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या के लिए हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए।  
विज्ञापन




शिवपुरी: आईटीबीपी जवानों ने किया योग अभ्यास
शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल दूरसंचार वाहिनी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस मौके पर आइटीबीपी दूरसंचार वाहिनी के डीआईजी महेश कलावत समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने योग किया। डीआईजी महेश कलावत ने कहा कि मानसिक और शारीरिक विकास के लिए योग बहुत आवश्यक है। भारतीय योग को आज अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। हमारे जवान नियमित रूप से अपनी पोस्टिंग स्थल पर नियमित योग करते हैं, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed