{"_id":"66e978525d16c7a4a807febb","slug":"hanuman-statue-broken-in-orchha-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2115258-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: ओरछा में हनुमान प्रतिमा टूटी, पुलिस ने किया केस दर्ज किया, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: ओरछा में हनुमान प्रतिमा टूटी, पुलिस ने किया केस दर्ज किया, जानें पूरा मामला
Tue, 17 Sep 2024 06:18 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:18 PM IST
सार
ओरछा नगर के पास स्थित हनुमान मंदिर की प्रतिमा टूट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हनुमान प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निवाड़ी जिले के धार्मिक एवं पर्यटक स्थल ओरछा की तारा ग्राम के पास स्थित हनुमान जी महाराज की प्रतिमा सोमवार रात टूट गई है। इस मामले में पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। मंदिर के पुजारी विजयराम प्रजापति ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंदिर के गेट बंद करके वह सो गए थे। इसके बाद मंगलवार सुबह जैसे ही जागे तो देखा कि हनुमान मंदिर की प्रतिमा टूटी हुई नीचे पड़ी है। इसके बाद यह सूचना पूरे ओरछा नगर में फैल गई और लोग मंदिर पर पहुंचना शुरू हो गए। इसकी सूचना तुरंत ओरछा पुलिस थाने को दी गई। ओरछा के रहने वाली अमित ने बताया कि यह वर्षों पुराना मंदिर है, जो पुलिस अधीक्षक निवास से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सोमवार रात किसी अज्ञात द्वारा हनुमान प्रतिमा को खंडित कर दिया गया है। सूचना मिलने पर तुरंत सुबह से लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाए, पूरे मामले का खुलासा किया जाए। वहीं, पास के रहने वाले राम अवतार ने बताया कि सुबह जैसे ही लोग मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि हनुमान भगवान की प्रतिमा टूटी हुई नीचे पड़ी हुई है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौका स्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ओरछा पुलिस थाने के प्रभारी जगतपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है और उसके साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम जांच में पता चलता है कि या तो मूर्ति को बंदर ने नीचे पटक दिया है या फिर खदानों की विस्फोट से कंपन होने से भी मूर्ति नीचे गिर सकती है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
