{"_id":"6a583fe35bdcdd38360f2abd","slug":"elderly-woman-murdered-son-accused-of-the-killing-son-fled-after-the-incident-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4507143-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: 60 वर्षीय मां की बेरहमी से की हत्या, वारदात के बाद से आरोपी बेटा फरार; खून से सना सिलबट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: 60 वर्षीय मां की बेरहमी से की हत्या, वारदात के बाद से आरोपी बेटा फरार; खून से सना सिलबट्टा बरामद
Thu, 16 Jul 2026 08:50 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़/ निवाड़ी

Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:50 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक 60 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि वारदात को महिला के बेटे ने अंजाम दिया और घटना के बाद फरार हो गया। मौके से खून से सना सिलबट्टा बरामद हुआ है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी पुत्र
विस्तार
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के गणेशपुरा सिनोनिया पश्चिमी गांव में 60 वर्षीय भारती पति ग्यादीन कुशवाहा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि इस जघन्य हत्या को मृतका के 30 वर्षीय बेटे दीपक उर्फ चिनटा कुशवाहा ने अंजाम दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है।
खून से सना सिलबट्टा भी बरामद
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक घर में वृद्ध महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान महिला के मुंह से खून निकलता मिला और सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। घटनास्थल से खून से सना सिलबट्टा भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला का सिर सिलबट्टे पर पटककर उसकी हत्या की गई।
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच के दौरान मृतका के बेटे दीपक उर्फ चिनटा कुशवाहा पर संदेह गहराया है। वारदात के बाद से उसके फरार होने के कारण पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Ujjain: गुप्त नवरात्रि पर वैष्णव तिलक और त्रिपुंड से हुआ श्रृंगार, भस्म रमाकर बाबा श्री महाकाल ने दिया दर्शन
हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा
पुलिस परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस घटना ने पूरे गांव और क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। मां-बेटे जैसे पवित्र रिश्ते पर लगे इस गंभीर आरोप ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा किया जाएगा।