फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   tikamgarh news Corruption prevails in Lidhora tehsil, farmers are troubled

Tikamgarh: रिश्वतखोरी के जाल में फंसे किसान, तहसील में भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर कलेक्टर की चौखट पर पहुंचे

Thu, 14 Nov 2024 03:53 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2024 03:53 PM IST
सार

टीकमगढ़ जिले की लिधौरा तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ किसान हरिशंकर ने कलेक्टर से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबू विजेंद्र चौरसिया ने उनकी फाइल के रिकॉर्ड सुधार के बदले दो बार रिश्वत ली और अब तीसरी बार पैसे मांग रहा है। किसान ने बाबू पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
tikamgarh news Corruption prevails in Lidhora tehsil, farmers are troubled
लिधौरा तहसील

विस्तार

टीकमगढ़ जिले की लिधौरा तहसील में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जहां फिरोजपुरा गांव के किसान हरिशंकर ने तहसील में पदस्थ बाबू विजेंद्र चौरसिया पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। हरिशंकर का कहना है कि उनकी एक फाइल, जिसका रिकॉर्ड सुधार होना है, लिधौरा तहसील में रखी हुई है। जतारा एसडीएम ने फाइल सुधार के आदेश दे दिए हैं, लेकिन बाबू विजेंद्र चौरसिया इसके बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


किसान ने बताया कि वह पिछले तीन महीनों से तहसील के चक्कर काट रहे हैं और बाबू को दो बार रिश्वत भी दे चुके हैं, पहली बार ₹1500 और दूसरी बार ₹2000। इसके बावजूद उनकी फाइल पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। अब बाबू चौरसिया फिर से ₹2000 की मांग कर रहे हैं, लेकिन हरिशंकर के पास अब और रिश्वत देने के लिए पैसे नहीं हैं। इसके चलते उन्होंने मजबूर होकर टीकमगढ़ कलेक्टर से शिकायत की और बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कलेक्टर को दिए आवेदन में हरिशंकर ने बताया कि लिधौरा तहसील का बाबू बार-बार टालमटोल कर रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जब विजेंद्र चौरसिया से बात की गई, तो उन्होंने आरोपों को नकारते हुए कहा कि सिस्टम ऊपर से नीचे तक चलता है और वे अकेले इसमें कुछ नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों में प्रशासनिक भ्रष्टाचार को लेकर रोष है, और कलेक्टर से इस मामले में त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा की जा रही है। हरिशंकर ने अपनी फाइल के रिकॉर्ड सुधार की भी कलेक्टर से अपील की है ताकि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हो सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed