फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   A young man was beaten up near Ghantaghar in tikamgarh

Tikamgarh News: घंटाघर के पास युवक के साथ हुई मारपीट, पुलिस ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ा

Wed, 13 Nov 2024 03:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Nov 2024 03:03 PM IST
सार

Tikamgarh News: टीकमगढ़ शहर में कानून व्यवस्था लगातार लचर होती जा रही है, जिसका जीता जाता प्रमाण बुधवार की दोपहर को देखने मिला। यहां एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
A young man was beaten up near Ghantaghar in tikamgarh
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बुधवार की दोपहर शहर के घंटाघर के पास एक युवक की सरेराह पिटाई हो रही थी। करीब चार से पांच लोग एक व्यक्ति प्लास्टिक के पाइप से पिटाई कर रहे थे और करीब 15 से 20 मिनट तक पिटाई करते रहे। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को लगी तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई है। पुलिस ने बताया कि लेनदेन का मामला है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


लेनदेन का है मामला
टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विक्की अपने साथियों के साथ युवक के साथ मारपीट कर रहा था। हालांकि विक्की को पुलिस ने पकड़ लिया गया है। पूछने पर पता चला है कि आरोपी ब्याज पर पैसे देने का काम करता है, उसने कजरी वाल्मीकि को कुछ रुपए ब्याज पर दिए थे। जिसका वह हिसाब नहीं कर रहा था और ना ही फोन उठा रहा था। इसके बाद आरोपियों ने आज सरेआम उसकी जमकर धुनाई कर दी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed