फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News: A young man was killed by attacking his head with a sharp weapon

Tikamgarh News: युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Tue, 05 Aug 2025 07:36 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 05 Aug 2025 07:36 PM IST
सार

युवक घर में अकेला रहता था और घटना रात के समय की बताई जा रही है। पड़ोसियों ने सुबह तक घर के गेट न खुलने पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोपहर में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। एफएसएल टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
Tikamgarh News: A young man was killed by attacking his head with a sharp weapon
घटनास्थल का निरीक्षण करते एफएसएल अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुड़ीला पुलिस थाने के अंतर्गत चंद्रपुरा गांव बीती रात एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मामले की सूचना अगले दिन पुलिस को दी गई। मंगलवार की दोपहर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर मृत अवस्था में राजकुमार कुशवाहा का शव पड़ा मिला। आसपास काफी खून था। पुलिस का कहना है कि घटना रात्रि की गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर हमला करके हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने पर टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसडीओपी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजकुमार कुशवाहा (35) के सिर पर धारदार हथियार से हमला करके हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार मृतक घर में अकेला रहता था। उसके परिजन दिल्ली में काम करते हैं। उसकी एक बहन जो साथ में रहती थी, वह यूट्यूबर है। पुलिस के अनुसार राजकुमार कुशवाहा उसे परेशान करता था। वह करीब चार दिन पहले गांव छोड़कर के चली गई थी। पुलिस को दोपहर में सूचना मिली थी, क्योंकि मृतक घर में अकेला रहता था। जब सुबह 12 बजे तक घर के गेट नहीं खुले तो पड़ोसियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई की। मौके पर पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ पुलिस थाना प्रभारी भी रहे और पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खरगापुर भेजा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कुबरेश्वर धाम में चार DSP, सात TI समेत 400 पुलिसकर्मी थे तैनात, फिर भी मच गई भगदड़; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर पर हमले से हुई मौत
टीकमगढ़ जिले के एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रदीप यादव भी मौके पर पहुंचे। डॉक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि राजकुमार कुशवाहा घर में अकेला रहता था और उसकी हत्या रात्रि में सिर पर धारदार हथियार से हमला करके की गई है। उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम ने पूरी जांच कर ली है और शीघ्र रिपोर्ट पुलिस को दे दी जाएगी। सरपंच प्रतिनिधि संजीव पाठक का कहना है कि मृतक घर में अकेला रहता था और लड़ाकू टाइप का था। परिजनों से उसका विवाद होता था। इस कारण घर वाले मजदूरी करने बाहर चले गए थे और यह घर में अकेला रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed