{"_id":"58df77154f1c1bc20463f8aa","slug":"tiger-s-deadbody-found-on-the-edge-of-train-track-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में ट्रेन की पटरी के किनारे पड़ा मिला बाघ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में ट्रेन की पटरी के किनारे पड़ा मिला बाघ का शव
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Sat, 01 Apr 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : AmarUjala
घटना मध्यप्रदेश के सीहोर की है। यहां शनिवार की सुबह ट्रेन की पटरी के किनारे एक बाघ का शव मिला है। लोगों का कहना है कि बाघ की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। घटना बुडनी-निडघाट इलाके की है। हालांकि ट्रेन की चपेट में आकर बाघ के मरने का यह पहला ऐसा मामला नहीं है। इसके पहले भी सीहोर में ऐसी घटना सामने आयी है। इसी साल मार्च में ही गुजरात के अमरेली जिले से ट्रेन टकराकर मरने की ऐसी घटना सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि देश में घटती हुई बाघों की संख्या पर सरकार कई बार चिंता जता चुकी है। नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष देश में कुल 78 बाघ मर चुके हैं। पिछले 15 सालों में से यह संख्या अधिक है। गौरतलब है कि भारत में लगभग 70 फीसद बाघों की संख्या रहती है।
विज्ञापन
