फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   through video call mp sign experts saved life of rajasthan's girl

मध्यप्रदेश के साइन लैंग्वेज एक्सपर्टस ने वीडियो कॉल के जरिए राजस्थान में रोका सुसाइड

Mon, 19 Mar 2018 02:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
through video call mp sign experts saved life of rajasthan's girl

ग्यानेन्द्र पुरोहित और उनकी पत्नी मोनिका परामर्शदाता के साथ ही साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट्स भी हैं। वह इंदौर पुलिस के साथ काम करते हैं। गुरूवार रात करीब 9 बजे उन्हें एक वीडियो कॉल आया जिसमें उन्होंने देखा कि एक लड़की अपने गले में फंदा लगा कर पलंग पर खड़ी थी। वह बोल नहीं सकती थी पर इशारों में कह रही थी कि आज उसका जन्मदिन है और वह उसी दिन को अपना मरण दिन बनाने जा रही है। 

विज्ञापन


पुरोहित पूरी रात इशारों की सहायता से राजस्थान की उस लड़की से बात करते रहे। वह उससे प्रार्थना करते रहे कि वह इंटरनेट लाइन बंद ना करे। साथ ही उसे आश्वासन भी देते रहे कि वह अकेली नहीं है, उसके साथ देशभर के बेहरे-मूक लोग भी हैं। इसके बाद उन्होंने राजस्थान पुलिस से लड़की के घर को ट्रैक कर उसे बचाने को कहा। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस उसके घर हनुमानगढ़ जिले पहुंची और दरवाजा तोड़ा। जब पुलिस लड़की के घर पहुंची तो पुलिस के साथ ही वहां से 1,000 किमी दूर इंदौर से पुरोहित और उसकी टीम भी लाइव थी। लड़की ने तब भी अपने गले में फंदा लगा रखा था। उसका परामर्श करते हुए तब तक 14 घंटे हो चुके थे। 
विज्ञापन


पुरोहित ने आगे कहा कि मामला वास्तव में मंगलवार रात 10 बजे शुरू हुआ। उन्हें एक 26 साल की लड़की का कॉल आया जो कि उनसे मदद मांग रही थी। लड़की ने पुरोहित को बताया कि उसके पिता ने 16 साल तक उसके साथ रेप किया। उसका पहली बार रेप तब हुआ जब वह 10 साल की थी। हालांकि पुरोहित और उनकी पत्नी ने अगले दो दिनों तक लड़की की काउंसिलिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरोहित ने आगे बताया कि फिर उन्हें गुरूवार रात 9 बजे फोन आया। जिसमें उसने गले में फंदा लगाया हुआ था और वह सुसाइड करने की धमकी दे रही थी। फंदा सीलिंग फैन से भी बंधा हुआ था और लड़की पलंग पर खड़ी थी। वह बार बार कह रही थी कि वह सुसाइड करने जा रही है। वह तुरंत उस तक सहायता पहुंचाने में असमर्थ थे। पुरोहित ने आगे कहा कि वह अचंभित थे वह नजारा देखकर। लड़की के अनुसार उसने कॉल करने के लिए अपने किसी रिश्तेदार का फोन चुराया था।

ग्यानेन्द्र पुरोहित और उनकी पत्नी लगातार लड़की से बात कर रहे थे। दोनों जिन भी बेहरे-मूक लोगों को जानते हैं उनको फोन कर कह रह थे कि वह उस लड़की को फोन करें जो सुसाइड करने की कोशिश कर रही है। पुरोहित ने आगे बताया कि लड़की को दुनिया भर से ऐसे लोगों का फोन आ रहा था जो उसे मदद और न्याय का आश्वासन दे रहे थे। मोनिका ने कहा कि राजस्थान पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही थी और उन्हें यकीन दिलाने में समय लग गया कि वह लड़की को बचाएं।

 
पुरोहित ने इंदौर पुलिस से कहा था कि वह अपने राजस्थान के समकक्षों से बात करें। फिर शुक्रवार सुबह करीब 11.30 am आखिरकार राजस्थान पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। लड़की के गले में तब भी फंदा बंधा हुआ था और वह कूदने की तैयारी में थी। अगर पुलिस कुछ सेकेंड और लेट हो जाती तो लड़की नहीं बच पाती। हालांकि लड़की अब सुरक्षित है और उसे महिला आश्र्यस्थल पहुंचा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed