{"_id":"2ac60c1c-db13-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"three-students-from-mp-in-iit-jee-top-ten-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र ने लहाराया परचम, जेईई एडवांस के टॉप टेन में तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र ने लहाराया परचम, जेईई एडवांस के टॉप टेन में तीन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Jun 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी के लिए जेईई एडवांस के परिणामों में पहली बार मध्यप्रदेश के तीन स्टुडेंट्स ने टॉप टेन में स्थान बनाया है।
विज्ञापन
आईआईटी-जेईई एडवांस के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए।
इनमें इंदौर के आनंद भोरास्कर तीसरे और प्रांजल खरे 10वें स्थान पर रहे हैं। वहीं, रतलाम की अदिति लड्ढा ने लड़कियों की सूची में पूरे भारत में टॉप किया है। वह जनरल रैंकिंग में 320 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
इंदौर से पहली बार किसी ने जेईई के टॉप टेन में स्थान बनाया है। इससे पहले इंदौर से सबसे ज्यादा रैंक 13 थी।
आईआईटी प्रवेश परीक्षा में देशभर के डेढ़ लाख छात्रों में से 21,110 छात्रों को चुना गया है।
आईआईटी प्रवेश परीक्षा में आंध्र प्रदेश के पैलेरला साई संदीप रेड्डी ने ऑल इंडिया टॉप किया है। संदीप को 360 में से 332 अंक मिले हैं।
