फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three sisters died due to drowning in pond in Khargone

हादसा: खरगोन में तालाब में नहाने गईं तीन बहनों की डूबने से मौत, परिवार में मातम का माहौल

Fri, 10 Sep 2021 03:30 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 10 Sep 2021 03:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के खरगोन में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब एक ही परिवार की तीन बच्ची नहाने के दौरान तालाब में डूब गई। घटना के बाद परिवार समेत गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। 

विज्ञापन
Three sisters died due to drowning in pond in Khargone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव के तालाब में नहाने के दौरान तीन नाबालिग बहनों की डूबने से मौत हो गई। भीकनगांव के थाना प्रभारी फिरदयुस टोप्पो ने शुक्रवार को बताया कि यह हादसा  जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर बेरछा गांव में हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो बहनें सोनाक्षी (13) और मीनाक्षी (11) अपनी चचेरी बहन सारिका (14) के साथ तालाब में नहाने के लिए उतरीं थीं और पानी में खेलने लगीं।

विज्ञापन


इस दौरान सबसे छोटी मीनाक्षी गहरे पानी में चली गई। इस पर सारिका और सोनाक्षी उसे बचाने के लिए गईं और तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। टोप्पो ने बताया कि तीनों बालिकाओं के शव तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए थे और शुक्रवार को शव परिवार को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल परिवार समेत पूरा गांव गम में डूबा हुआ है। ग्रामीणों की मानें तो सोनाक्षी और मीनाक्षी पढ़ने में काफी तेज थी। सारिका की पढ़ाई भी अच्छी चल रही थी, लेकिन 9 सितंबर को तीनों अचानक घर से बिना बताए निकल गई और तालाब में जाकर नहाने लगी। तीनों को अंदाजा नहीं था कि तालाब गहरा और यहां पानी ज्यादा है। एक को बचाने के चक्कर में तीनों बहन डूब गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed