फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three lakh rupees were looted by putting chili in the eyes of retired employee in Damoh

Crime: रिटायर्ड कर्मचारी की आंख में मिर्ची डालकर तीन लाख रुपये लुटे, दो लुटेरे पुलिस के हवाले, एक फरार

Thu, 01 Dec 2022 09:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 01 Dec 2022 09:03 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले से लूट का मामला सामने आया है। रिटायर्ड कर्मचारी की आंख में मिर्ची डालकर तीन लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। दो लुटेरों को लोगों ने पकड़ लिया था और एक फरार है।

विज्ञापन
Three lakh rupees were looted by putting chili in the eyes of retired employee in Damoh
पीड़ित व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में आने वाली विजय नगर कॉलोनी में बिजली विभाग से रिटायर्ड एक कर्मचारी से तीन लाख रुपये की लूट हुई है। बाइक सवार तीन आरोपी पीड़ित का पीछा करते हुए विजय नगर कॉलोनी पहुंचे और रिटायर्ड कर्मी की आंख में मिर्ची डालकर तीन लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया। हालांकि, दो आरोपियों को लोगों ने पकड़ लिया, वहीं एक रुपये के साथ फरार हो गया।

विज्ञापन


इस घटनाक्रम को लेकर एमपीईबी में अकाउंटेंट के पद से रिटायर्ड कर्मचारी ईश्वरदास पटेल ने बताया कि वह शहर की विवेकानंद नगर कॉलोनी में रहते हैं। विजय नगर में उनके दामाद रहते हैं, जिन्हें वो यूनियन बैंक से तीन लाख रुपये निकालकर देने पहुंचे थे। गेट के अंदर पहुंचते ही एक बाइक पर तीन युवक उनके पास पहुंचे और उनसे बात करने का प्रयास किया। इतनी ही देर में एक आरोपी ने मिर्ची निकालकर उनकी आंख में डाल दी और रुपयों से भरा बैग लेकर भागने लगे। भाग रहे आरोपियों में से दो आरोपियों को वहां मौजूद कुछ लोगों ने बाइक के साथ पकड़ लिया और एक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


नशे में थे तीनों लुटेरे...
लूट को अंजाम देने दमोह पहुंचे पकड़े गए दो आरोपियों में से एक सागर के इतवारी टोरी निवासी शैलेंद्र रैकवार का कहना है कि सागर निवासी वासु कोरी नाम का युवक उसे दमोह लेकर पहुंचा था। पहले उन्होंने सागर नाका ओवर ब्रिज के पास बैठकर शराब पी और नशे  की गोलियां खाई। इसी बीच बासु के पास एक फोन आया और वह तीनों बाइक पर सवार होकर कॉलोनी पहुंच गए। जहां वासु ने बुजुर्ग की आंख में मिर्च मारी और रुपये लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी ने कहा- जबरन शराब पिलाया...
आरोपी शैलेंद्र का कहना है, वासु उसे और राज सोनी को छोड़कर भाग गया है। पकड़े गए दूसरे आरोपी गढ़ाकोटा निवासी राज सोनी अपने आपको बेगुनाह बता रहा है। उसका कहना है, उसके साथ मारपीट की गई और उसे जबरन शराब पिलाकर यहां पर लाया गया था। मुख्य आरोपी वासु कोरी है, जो रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपियों को पकड़ने के बाद कॉलोनी के लोगों ने देहात थाना पुलिस को खबर की। अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला है। वहीं, दूसरी तरफ पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। लूट से जुड़ा यह पूरा घटनाक्रम कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed