फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three killed in two road accidents in Damoh two died due to car overturning truck crushed bike rider

MP News: दो सड़क हादसों में तीन की मौत, कार पलटने से गई दो की जान, ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

Tue, 27 Dec 2022 09:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 27 Dec 2022 09:50 AM IST
सार

दमोह जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
Three killed in two road accidents in Damoh two died due to car overturning truck crushed bike rider
दो सड़क हादसों में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में सोमवार रात दो भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए।  एक घायल को जबलपुर रेफर किया गया है वहीं, एक घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पहली घटना में कार अनियंत्रित हुई और दूसरी घटना में एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


तेज रफ्तार कार हुई बेकाबू
दमोह के तारादेही थाना के ग्राम खमतरा में कार हादसा हुआ। जहां रामकुमार पिता नारायण सिंह लोधी उर्फ रज्जू  (41 वर्ष निवासी तारादेही), गणेश पिता रूप सिंह  (42 वर्ष निवासी कांटी पोड़ी थाना पाटन) एवं राजेश पिता मुन्ना लोधी ( 22 वर्ष निवासी तारादेही) तीनों कार से ग्राम खमतरा में अपनी फसल देखने जा रहे थे। रास्ते में कार बेकाबू हो गई और सड़क से उतर गई और नीचे बने फाउंडेशन पर गिर गई, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 वाहन की मदद से अस्पताल लाया गया। जिसमें रामकुमार एवं गणेश को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही घायल राजेश को जबलपुर रेफर कर दिया गया। मृतक गनेश कोनी गांव से तारादेही अपनी रिश्तेदारी में आया था और वह भी खमतरा में फसल देखने साथ में गया था, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक ने मारी बाइक सवार को टक्कर
दूसरी घटना देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह छतरपुर मार्ग पर इम्लाई गांव में घटित हुई। बाइक सवार शारदा रैकवार (44 वर्ष) निवासी इमलाई और आलम शेख (55 वर्ष) बाइक से दमोह की ओर आ रहे थे। तभी इम्लाई गांव के समीप ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें शारदा रैकवार की मौके पर मौत हो गई और आलम शेख घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतक के शव को अस्पताल के शव गृह में रखा गया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों के सुपुर्द किए गए पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed