{"_id":"63b99cb9018c8a340d7faac8","slug":"three-arrested-for-killing-nilgai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: मीट खाने के लिए 15 ने मिलकर किया नीलगाय का शिकार, वन विभाग ने तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: मीट खाने के लिए 15 ने मिलकर किया नीलगाय का शिकार, वन विभाग ने तीन को दबोचा
Sat, 07 Jan 2023 09:55 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Sat, 07 Jan 2023 09:55 PM IST
सार
सीहोर के नसरुल्लागंज में आसपास के क्षेत्र से घुसी नीलगाय को यहां के निवासियों ने अपना शिकार बना डाला। विभाग के अनुसार 15 लोगों ने मीट खाने के चक्कर में उसको मार डाला। तीन को दबोच लिया गया है।
विज्ञापन
नीलगाय के शिकार में वन विभाग ने तीन को दबोचा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नसरुल्लागंज क्षेत्र में नीलगाय के शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग ने नीलगाय के अवशेष जब्त करते हुए तीन लोगों को पकड़ा है, जबकि कई आरोपी अभी फरार हैं। वन विभाग के अनुसार, उन्हें सूचना मिली की कुछ लोग नसरुल्लागंज के ग्रामीण क्षेत्र में लाडकुई और गोगरा के नजदीक किशनपुर के पास नीलगाय का शिकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग के दल ने तीन लोगों को नीलगाय के अवशेष के साथ पकड़ा है। नीलगाय के अवशेष का वजन लगभग दो क्विंटल है। मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान किशनपुर के जगदीश और रंगलाल तथा घोघरा के सीना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शिकार के बाद चल रहा था बंटवारा
पूछताछ के आधार पर वन विभाग को जानकारी मिली कि लगभग 15 लोगों ने मिलकर नीलगाय का शिकार किया है। ये सब शिकार के बाद नीलगाय के अवशेष को आपस में बांट रहे थे। ये सब उसको खाने की तैयारी में थे, तभी वन विभाग ने उन्हें पकड़ लिया। वन विभाग मामले की जांच में जुटा है। बाकी फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया है कि इस क्षेत्र में आमतौर पर नीलगाय नहीं हैं। यह खातेगांव क्षेत्र से इस क्षेत्र में आई होगी और शिकारियों ने उसका शिकार कर डाला। क्षेत्र में नीलगाय का शिकार होने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
