Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Surgical Plate Serial Number Reveals Identity of Burnt Body as E-Rickshaw Driver; 3 Friends Detained

इंदौर: सर्जिकल प्लेट के सीरियल नंबर से खुला अधजले शव का राज, ई-रिक्शा चालक निकला मृतक, तीन दोस्त हिरासत में

Wed, 25 Nov 2026 09:48 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 25 Nov 2026 09:48 AM IST
सार

आजाद नगर इलाके में मिले अधजले शव की पहचान पुलिस ने सिर में लगी सर्जिकल प्लेट के सीरियल नंबर से की है। मृतक ई-रिक्शा चालक निकला, जिसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज थी। पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन
Indore: Surgical Plate Serial Number Reveals Identity of Burnt Body as E-Rickshaw Driver; 3 Friends Detained
ई रिक्शा चालक की हत्या

विस्तार

शहर के आजाद नगर इलाके में मिले अधजले शव की पहचान पुलिस ने मृतक के सिर में लगी सर्जिकल प्लेट की मदद से कर ली है। पोस्टमार्टम के दौरान मिली प्लेट के सीरियल नंबर ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मृतक की पहचान एरोड्रम निवासी ई-रिक्शा चालक विनय सोलंकी के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सर्जिकल प्लेट के सीरियल नंबर से मिली सफलता
सिग्नेचर हाइट्स के पास तीन दिन पहले एक युवक का बुरी तरह जला हुआ शव मिला था। आग से अत्यधिक झुलस जाने के कारण शव की तत्काल पहचान करना असंभव हो गया था। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों को मृतक के सिर में एक सर्जिकल प्लेट लगी होने की जानकारी मिली। पुलिस ने इस प्लेट पर अंकित सीरियल नंबर के आधार पर शहर के अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान अरबिंदो अस्पताल के रिकॉर्ड से अहम जानकारी सामने आई। रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2025 में सिर के एक ऑपरेशन के दौरान यह सर्जिकल प्लेट एरोड्रम निवासी जगदीश सोलंकी के बेटे विनय सोलंकी के सिर में लगाई गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीहोर: नकली पुलिसकर्मी बनकर महिला से जेवर लूटे, सुरक्षा का डर दिखा उतरवाए चेन-झुमके, दो महीने में तीसरी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता होने के बाद दर्ज कराई गई थी शिकायत
अस्पताल से पहचान होने के बाद पुलिस ने एरोड्रम थाने से संपर्क साधा। वहां जांच करने पर पता चला कि विनय सोलंकी के पिता ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा रखी थी। परिजनों के अनुसार विनय ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह 21 नवंबर की रात को अपने ई-रिक्शा के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तब अगले दिन परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

कॉल डिटेल से तीन दोस्तों तक पहुंची पुलिस
हत्याकांड का सुराग मिलते ही आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स और उसकी आखिरी लोकेशन की गहनता से पड़ताल की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विनय के तीन करीबी दोस्तों को हिरासत में ले लिया। हालांकि शुरुआती पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्धों ने हत्या करने की बात स्वीकार नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और संदिग्धों से लगातार पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed