फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Threats of Phoolsingh Baraiya in Datia: In the protest against the arrest of Rajendra Bharti, he said - If the investigation is delayed, I will cut the skin and fill it with straw

दतिया में फूलसिंह बरैया की धमकी: राजेंद्र भारती की गिरफ्तारी के विरोध में हुए प्रदर्शन में बोले- जांच में देरी हुई तो चमड़ी काटकर भूसा भर दूंगा

Sun, 30 Jan 2022 04:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 04:53 PM IST
सार

कांग्रेस नेता फूलसिंह बरैया की धमकी और बिगड़े बोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बरैया पुलिस और कलेक्टर को कांग्रेस सरकार आने पर देख लेने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। कह रहे हैं कि जांच में देरी हुई तो चमड़ी काटकर भूसा भर दूंगा। 

विज्ञापन
Threats of Phoolsingh Baraiya in Datia: In the protest against the arrest of Rajendra Bharti, he said - If the investigation is delayed, I will cut the skin and fill it with straw
Datiya: फूलसिंह बरैया के धमकीभरे भाषण का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस नेता फूलसिंह बरैया की धमकी और बिगड़े बोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बरैया पुलिस और कलेक्टर को कांग्रेस सरकार आने पर देख लेने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। वे कह रहे हैं कि जांच में देरी हुई तो चमड़ी काटकर भूसा भर दूंगा।
विज्ञापन


वायरल वीडियो पुराना बताया जा रहा है। गत 15 जनवरी को दतिया के किला चौक पर पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की गिरफ्तारी के विरोध में हुए धरना प्रदर्शन में फूलसिंह भाषण दे रहे थे। वे जोश में आ गए। बरैया ने कहा कि जिले का पुलिस प्रशासन कान खोल कर सुन ले। अगर जांच में टाइम लगा तो फूल सिंह बरैया भोपाल में चमड़ी काटकर भूसा भरने का काम करेगा। 2023 में दतिया जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायक होंगे। प्रदेश में सरकार कांग्रेस की होगी, तब गृहमंत्री हों या मुख्यमंत्री कोई भी हों, मेरी 9 नंबर की चप्पल यहीं रहेगी।
विज्ञापन


पूर्व विधायक फूलसिंह बरैया अपने विवादित बयान के वीडियो में दतिया पुलिस को झूठा कहते नजर आ रहे हैं। जिसमें वह दतिया पुलिस और प्रशासन के विरोध में देश में कहीं भी धरना देकर उन्हें बदनाम करने की बात भी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2023 में इतना भी बहुमत लाएंगे कि अब पुलिस कहां बचकर जाएगी, ये एसपी कहां बचकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed