{"_id":"63d285155c8ef049fc3e5152","slug":"thousands-of-postcards-to-pm-for-medical-college-in-katni-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News : जोर पकड़ रही कटनी में मेडिकल कॉलेज की मांग, पीएम मोदी को भेजे जाएंगे 30 हजार खत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News : जोर पकड़ रही कटनी में मेडिकल कॉलेज की मांग, पीएम मोदी को भेजे जाएंगे 30 हजार खत
Thu, 26 Jan 2023 07:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 26 Jan 2023 07:24 PM IST
सार
कटनी डेवलपमेंट एसोसिएशन ने यह मुहिम शुरू की है। गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को शहर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग के समर्थन में कई छात्र छात्राओं ने पोस्टकार्ड लिखे। ये पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
कटनी में स्टॉल लगाकर पोस्टकार्ड लिखवाए गए।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कटनी में सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर पीएम को संदेश भेजने की मुहिम और तेज हो गई है। गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर सड़क पर मुहिम चलाकर पोस्टकार्ड लिखवाए गए। अभी तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाटसएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्वीटर पर ही यह मुहिम चल रही थी, लेकिन पिछले 15 दिनों से कटनी के स्कूल, कॉलेजों में पोस्टकार्ड लिखवाए गए। पीएम को 30 हजार पोस्टकार्ड भेजने की योजना है।
विज्ञापन
कटनी डेवलपमेंट एसोसिएशन ने यह मुहिम शुरू की है। गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को शहर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग के समर्थन में कई छात्र छात्राओं ने पोस्टकार्ड लिखे। ये पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे जाएंगे। एसोसिएशन की टीम के सुयश पुरवार ने बताया कि शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर आज गणतंत्र दिवस के दिन महारानी लक्ष्मीबाई चौक में अभियान चलाया गया। काउंटर लगाकर कर आम जनता से पोस्ट कार्ड लिखवाए गए। मुहिम के दौरान जनता को निःशुल्क पोस्ट कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन
कृषि महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, सैनिक स्कूल की भी मांग
अभियान के तहत कटनी के लोगों ने मेडिकल कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर सैनिक स्कूल की आवश्यकता को लेकर अपने-अपने विचार लिखे। इस मुहिम में आज 879 लोगों ने पोस्टकार्ड भरे। मुहिम करीब पांच घंटे चली।
विज्ञापन
नि:शुल्क स्टीकर लगाए, सेल्फी विथ पोस्टकार्ड की धूम
इसमें जनता को निःशुल्क मोबाइल स्टीकर्स, निःशुल्क कार-बाइक स्टीकर्स भी वितरित किए गए। इनके जरिए मेडिकल कॉलेज की मांग को आवाज व समर्थन को घर-घर तक प्रसारित करने के उद्देश्य से कार्य किया गया। साथ ही आम जनता के बीच 'सेल्फी विथ' पोस्ट कार्ड की भी धूम देखी गई। इसमें प्रधानमंत्री को भेजे जाने वाले मेडिकल कॉलेज समर्थन पोस्ट कार्ड के साथ सेल्फी व फोटो लेने की भी व्यवस्था की गई थी।
अब तक 9000 पोस्टकार्ड लिखे गए, कम पड़े तो दिल्ली से बुलवाए
बता दें, कटनी डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा अब तक करीब 9000 पोस्ट कार्ड भरे जा चुके है। पोस्ट कार्ड की कमी के चलते दिल्ली से 15000 पोस्ट कार्ड मंगवाए जा रहे हैं। पोस्ट कार्ड प्राप्त होते ही मुहिम को कटनी जिले की सातों तहसीलों रीठी, बड़वारा, ढीमरखेड़ा, विजयराघवगढ़, बरही, बहोरीबंद, व कटनी ग्रामीण तक इसी तरह स्टॉल लगाकर पहुंचाया जाएगा।
