फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Thieves stole cash and jewelery by breaking the lock of professor house in Shahdol

MP News: रिश्तेदारी में गए प्रोफेसर के घर लाखों की चोरी, ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चुरा ले गए चोर

Sun, 10 Mar 2024 01:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 10 Mar 2024 01:32 PM IST
सार

रविवार सुबह प्रोफेसर रिश्तेदारी से वापस घर पहुंचे तो उन्हें घर का ताला टूटा हुआ मिला। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery by breaking the lock of professor house in Shahdol
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं आए दिन हो रही हैं और पुलिस इन्हें रोकने में नाकाम साबित दिखाई दे रही है। अब कोतवाली थाना क्षेत्र के पांडवनगर में स्थित एक प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। रविवार सुबह जब प्रोफेसर अपने घर पहुंचे तो उन्हें घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर में रखे सोने और चांदी के जेवरात व नगदी भी नहीं थे।  

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रोफेसर डॉक्टर दिलीप तिवारी शंभू नाथ शुक्ला में पदस्थ हैं। वह शनिवार शाम अपने रिश्तेदारी में गए हुए थे। इस दौरान घर में कोई नहीं था। अज्ञात चोर शनिवार रात को घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


रविवार सुबह प्रोफेसर रिश्तेदारी से वापस घर पहुंचे तो उन्हें घर का ताला टूटा हुआ मिला। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर दिलीप तिवारी ने बताया कि उनके घर में सोने चांदी के कीमती जेवरात थे और नगदी भी रखी हुई थी। अज्ञात चोर सभी चुरा ले गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed