{"_id":"6306f9eff911e43be41b8cd0","slug":"there-was-a-stir-in-the-pillar-of-the-mortakka-bridge-on-the-narmada-river-in-khargone","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खरगोन में नर्मदा नदी पर बने मोरटक्का पुल के पिलर में दरार आने से हड़कंप, वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खरगोन में नर्मदा नदी पर बने मोरटक्का पुल के पिलर में दरार आने से हड़कंप, वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक
Thu, 25 Aug 2022 09:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 25 Aug 2022 09:56 AM IST
सार
बुधवार को नदी का पानी कम होने पर जब पिलर दिखाई दिया तो उसमें दरार नजर आई। फिलहाल एहतियात के तौर पर पुल से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने पुल की जांच की।
विज्ञापन
मोरटक्का पुल का वह पिलर जिसमें दरार मिली है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगोन जिले के बड़वाह के पास नर्मदा नदी पर बने मोरटक्का पुल के एक पिलर में दरार आने की खबर से हड़कंप मच गया है। भारी बारिश के चलते पिलर कुछ दिनों से पानी में डूबा हुआ था। बुधवार को नदी का पानी कम होने पर जब पिलर दिखाई दिया तो उसमें दरार नजर आई। फिलहाल एहतियात के तौर पर पुल से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने पुल की जांच की। जांच रिपोर्ट आने तक पुल पर यातायात बंद रहने के आदेश हैं। पुल पर यातायात बंद होने से पुल के दोनों तरफ लंबी कतारें लग गई हैं।
पुल के खेड़ीघाट छोर पर दूसरे नंबर पर बने पिलर में दरार मिली है। वहीं, स्थानीय लोगों ने दरार को पुराना बताया है। एसडीएम बड़वाह बीएस कलेश ने कहा कि जलस्तर कम होने के बाद पिलर पर दरार की सूचना मिली थी, एनएचआई के इंजीनियरों ने निरीक्षण किया है। रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
भारी बारिश के चलते लगातार ओंकारेश्वर बांध से पानी छोड़ा जा रहा था, लेकिन दो दिन से बारिश बंद होने के कारण बुधवार दोपहर में ओंकारेश्वर बांध के 5 गेट बंद कर दिए गए, जिससे नदी का जलस्तर घटकर खतरे के निशान के नीचे आ गया। जलस्तर 1.88 मीटर घटा तो पुल को खोलने की तैयारी थी, लेकिन बड़वाह की ओर पुल के पिलर नंबर 2 में दरार की सूचना मिलने के बाद पुल को खोलने का फैसला टाल दिया गया। लोगों ने दरार तो पुराना बताया है लेकिन उनका कहना है कि पहले दरार की चौड़ाई कम थी, जो कि अब बढ़ गई है। फिलहाल पुल को खोलने का निर्णय जांच रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा।