फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two Critical Patients Brought to District Hospital in Loading Vehicle with Tied Oxygen Cylinders

सागर: 108 एंबुलेंस व्यवस्था तार-तार, लोडिंग वाहन में ऑक्सीजन सिलिंडर बांधकर जिला अस्पताल लाए गए दो गंभीर मरीज

Mon, 26 Oct 2026 09:46 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 09:46 PM IST
सार

सागर जिले के शाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजनों को दो गंभीर मरीजों को लोडिंग ऑटो से जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। इनमें 85 वर्षीय बुजुर्ग और जहर खाने वाला युवक शामिल थे। रास्ते में ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म हो गया। घटना ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
Two Critical Patients Brought to District Hospital in Loading Vehicle with Tied Oxygen Cylinders
सागर में लोडिंग में ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर लाए गए मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। समय पर 108 एंबुलेंस न मिलने के कारण परिजनों को दो गंभीर मरीजों—जिनमें एक 85 वर्षीय बुजुर्ग और दूसरा जहर खाया युवक शामिल था—को मालवाहक (लोडिंग ऑटो) में लादकर जिला अस्पताल पहुंचाना पड़ा। वाहन में ऑक्सीजन सिलिंडर तो बांध दिया गया, लेकिन साथ में कोई मेडिकल स्टाफ नहीं भेजा गया।

विज्ञापन


घंटों इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस
मामला शाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का है। जानकारी के अनुसार, 85 वर्षीय दुली अहिरवार को सीने में तेज दर्द और सांस लेने में गंभीर तकलीफ के चलते अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मरीज के परिजनों का आरोप है कि 108 सेवा पर कॉल करने के बाद घंटों इंतजार किया गया, लेकिन कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-त्विषा शर्मा केस: मैराथन सुनवाई के बाद सास गिरिबाला की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, सीबीआई ने किया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने कहा- 'अपने साधन से ले जाओ'
परिजनों के मुताबिक, स्थिति बिगड़ती देख ड्यूटी डॉक्टर ने खुद के साधन से मरीज को ले जाने की बात कही। मजबूरी में तीमारदारों ने एक मालवाहक (लोडिंग ऑटो) की व्यवस्था की। अस्पताल प्रबंधन ने औपचारिकता निभाते हुए एक ऑक्सीजन सिलेंडर तो थमा दिया, जिसे लोडिंग ऑटो के कोने में बांधा गया, लेकिन रास्ते में निगरानी के लिए किसी भी स्वास्थ्यकर्मी या वार्ड बॉय को साथ नहीं भेजा।


रास्ते में ही खत्म हो गई ऑक्सीजन
हैरानी की बात यह रही कि जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते सिलेंडर की ऑक्सीजन पूरी तरह खत्म हो गई। यदि रास्ते में मरीज की हालत और बिगड़ती तो अप्रिय घटना घट सकती थी।

एक ही मालवाहक में पहुंचे दो गंभीर मरीज
इसी लोडिंग वाहन में एक अन्य गंभीर युवक को भी शाहपुर से सागर लाया गया, जिसने कथित तौर पर जहर खा लिया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किए जाने के बाद दोनों ही मरीजों के परिजनों को जान जोखिम में डालकर मालवाहक का सहारा लेना पड़ा। जहर खाने वाले युवक को बाद में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

 

लोडिंग वाहन में मरीज

लोडिंग वाहन में मरीज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed