फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Theft on the pretext of photoshoot in Gwalior: Photograph was taken with the bride and groom, the thief absconded by picking up the bag

ग्वालियर में फोटोशूट के बहाने चोरी: दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचा, बैग उठाकर चोर हुआ फरार, CCTV में कैद हुई घटना

Sun, 13 Feb 2022 12:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 12:50 PM IST
सार

ग्वालियर में एक चोर ने शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटोशूट कराने के बहाने से गहनों से भरा बैग चोरी कर लिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

विज्ञापन
Theft on the pretext of photoshoot in Gwalior: Photograph was taken with the bride and groom, the thief absconded by picking up the bag
ग्वालियर: शादी समारोह से गहनों का बैग लेकर जाता चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में एक चोर ने अनोखे अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और सैंकड़ों लोगों की भीड़ के बीच से गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र के प्रतिष्ठित संगम वाटिका का है। जहां शनिवार रात एक शातिर चोर दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटोशूट करा रहे हर्ष बंसल का गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गया और किसी को घटना की जानकारी नहीं लगी। बाद में सीसीटीवी कैमरे से पूरे मामले का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


शादी समारोह में मंच पर विवाहित जोड़े के साथ फोटोशूट करा रहे हर्ष बंसल ने अपना गहनों से भरा बैग पीछे रखा था। चोर दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचाने के लिए मंच पर चढ़ा और पीछे रखा गहनों का बैग लेकर मंच से उतरकर शादी समारोह से बाहर आ गया। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हुई है, लेकिन चोरी करने वाले युवक का चेहरा मास्क लगा होने की वजह से पहचान में नहीं आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज में लड़का बैग उठाकर मैरिज गार्डन से बाहर निकलते हुए कैद हुआ है। युवक ने काले रंग के कपड़े पहने हुए है। उसकी उम्र लगभग 25 साल के आसपास बताई जा रही है। 
विज्ञापन


चोरी हुए बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये नगद और 2 लाख रुपये की ज्वेलरी रखी हुई थी। हर्ष बंसल ने दूल्हे की कुर्सी के पीछे रखा बैग आसपास तलाश किया लेकिन उन्हें बैग नहीं मिला, जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ASP क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि संगम वाटिका के सीसीटीवी कैमरों के अलावा आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू किया है, जिसमें संदिग्ध युवक के आने जाने की तस्वीरें कैद हुई हैं। युवक किसके साथ किस गाड़ी में बैठ कर गया है पुलिस पता लगा रही है, ताकि शादी समारोह में चोरी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हो सके। 

 
15 दिनों में लाखों की चोरी की तीसरी वारदात
शहर में आयोजित शादी समारोह में पुलिस के तमाम दिशा-निर्देशों के बावजूद चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शादी समारोह खासकर मैरिज गार्डन में बच्चों और युवकों द्वारा दिनोंदिन हो रहीं चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने शहर के सभी मैरिज गार्डन में सीसीटीवी कैमरे हर एंगल पर लगाने के आदेश दिए हैं। लेकिन इसके बावजूद शादी समारोह में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बीते 15 दिनों में शादी समारोह में आयोजित चोरी का ये तीसरा मामला है, जिसमें लाखों का माल चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed