फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Theft in the Shiva temple of Ratlam, the thieves took away the silver and snakes

रतलाम के शिव मंदिर में चोरी: सात किलो वजनी चांदी की जलाधारी और सर्प निकाल ले गए चोर, देखें चोरी का वीडियो

Wed, 28 Sep 2022 06:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 28 Sep 2022 06:53 PM IST
सार

रतलाम से वायरल हो रहा वीडियो चौंकाने वाला है। यहां के शिव मंदिर में घुसे चोर शिवलिंग पर लगी सात किलो चांदी की जलाधारी और लिपटा हुआ चांदी का सर्प लोहे की छड़ से उखाड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Theft in the Shiva temple of Ratlam, the thieves took away the silver and snakes
सीसीटीवी में चोरों की करतूत कैद हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ताल के प्रसिद्ध शिव मंदिर से चोर सात किलो चांदी की जलाधारी और नागदेवता चुरा कर ले गए। चुराई गई चांदी की कीमत साढ़े तीन लाख से ज्यादा होना बताई जा रही है। चोरी की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो बदमाश मंदिर में चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरी की इस घटना को लेकर क्षेत्र के रहवासियों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना मनुनिया गांव के मनुनिया महादेव मंदिर में 18 सितंबर की रात 2 बजे की है। चोरों ने पहले मंदिर का दान-पात्र तोड़ा इसके बाद मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर गर्भ गृह में घुस गए थे। जहां चांदी के नाग देवता और जलाधारी के ऊपर लगी चांदी की परत उखाड़कर ले गए। दोनों बदमाश नकाब में थे, इस वजह से उनकी पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि किस तरह वे मंदिर में घुसे, शिवलिंग की जलाधारी निकाल रहे हैं। ताल थाना पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है। वहीं घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने ताल और आसपास के क्षेत्रों में बंद का आह्वान किया था, जो पूरी तरह से सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed