फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Theft in the empty house of an army havildar, licensed pistol and goods worth lakhs of rupees stolen

MP News: सेना के हवलदार के सूने मकान में चोरी, लाइसेंसी पिस्टल और लाखों रुपये का सामान पार

Fri, 06 Jun 2025 08:42 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 06 Jun 2025 08:42 AM IST
सार

भोपाल के गौतम नगर में सेना के हवलदार के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाइसेंसी पिस्टल, आधा दर्जन कारतूस, सोने-चांदी के जेवरात और लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Theft in the empty house of an army havildar, licensed pistol and goods worth lakhs of rupees stolen
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतम नगर थाना क्षेत्र में पदस्थ सेना के हवलदार मनोज कुमार सिंह के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लायसेंसी पिस्टल, आधा दर्जन कारतूस, सोने-चांदी के जेवरात और लाखों रुपये के कीमती सामान की चोरी कर ली। मनोज और उनका परिवार अपने पिता के अस्थि विसर्जन के लिए बिहार गए हुए थे। पड़ोसियों ने ताला टूटने की सूचना दी, जिसके बाद मनोज वापस भोपाल लौटे और घटना का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनोज कुमार सिंह नारियलखेड़ा, गौतम नगर के निवासी हैं और आर्मी सप्लाई कोर में हवलदार के पद पर तैनात हैं। पिछले महीने पिता की तबीयत खराब होने पर वे घर लौटे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी लायसेंसी पिस्टल और कारतूस भी साथ लाए थे। 10 मई को उनके पिता भीषम सिंह का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के बाद पूरा परिवार अस्थि विसर्जन के लिए बिहार चला गया। दो दिन पहले पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा होने की सूचना दी, जिसके बाद मनोज बुधवार सुबह वापस आए। मकान के अंदर अलमारियां और बक्से खुले मिले, जबकि पिस्टल, मैगजीन, जेवरात, एलईडी टीवी समेत लाखों रुपये का सामान गायब था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लगातार 42वें दिन भी बदला रहेगा मौसम, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पिपलानी थाने के कृष्णा नगर स्थित संतोष द्विवेदी की पूजा दुकान का ताला तोड़कर चोर पूजा का सामान, मॉनिटर और हार्ड डिस्क समेत हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। हबीबगंज थाने के अरेरा कालोनी में स्वप्निल होम्स निवासी तारा कुजरू के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर गए। बजरिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में दिनेश साहू के घर के बाहर खड़े डीजे वाहन से दो डीजे मशीन चोरी हो गई, जिनकी कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई गई है। कोलार थाने के जेके अस्पताल के पास मोबाइल कंपनी के टावर से भी सामान चोरी हो गया। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed