{"_id":"62ccec577806ff109e2dfa35","slug":"the-wife-saddened-by-the-death-of-her-husband-in-khandwa-hanged-herself-30-days-ago-suhag-was-devastated-by-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: पति की मौत से दुखी पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, 30 दिन पहले बिजली गिरने से उजड़ गया था सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: पति की मौत से दुखी पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, 30 दिन पहले बिजली गिरने से उजड़ गया था सुहाग
Tue, 12 Jul 2022 09:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 12 Jul 2022 09:06 AM IST
सार
खंडवा जिले में पति की मौत के सदमे ने विवाहिता की जान ले ली। पति की मौत से दुखी पत्नी ने 30वें दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति की मौत करीब 30 दिन पहले आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई थी।
विज्ञापन
खंडवा में महिला ने फांसी लगाकर जान दी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पति की मौत के सदमे ने विवाहिता की जान ले ली। पति की मौत से दुखी पत्नी ने 30वें दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति की मौत करीब 30 दिन पहले आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई थी, महिला के दो बच्चे थे, माता पिता की मौत के बाद दोनों अनाथ हो गए हैं।
मामला खंडवा के पंधाना क्षेत्र का है। सांसद आदर्श ग्राम आरुद के श्रीराम मंदिर चौक में केवलराम पटेल रहते थे। 11 जून 2022 को वह दो मजदूरों के साथ खेत पर अरबी की फसल खुदवा रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरी और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। केवलराम की पत्नी ऊषाबाई (36) पति की मौत के बाद से तनाव में थी। वह परिवार के सदस्यों से भी बातचीत करना नहीं कर रही थी और गुमशुम रह रही थी। शनिवार रात घर में जब सब लोग सो रहे थे। इस दौरान ऊषाबाई ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की मौत की खबर सुबह बच्चों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। केवलराम और ऊषाबाई संयुक्त परिवार में रहते थे। दंपती के दो बच्चे बेटी वैष्णवी (14 साल) और बेटा देवांश (12 साल) हैं। बच्चों को अब देवर-जेठ संभालेंगे।