फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The well along with Hanuman temple collapsed due to heavy rain

MP News: तेज बारिश से ढह गया हनुमान मंदिर समेत कुआं, आठ घंटे की मशक्कत के बाद निकली प्रतिमा

Tue, 06 Aug 2024 07:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 06 Aug 2024 07:30 PM IST
सार

MP News: कटनी जिल में हुई तेज बारिश से कैलवारा खुर्द इलाके में बने वीर बजरंगबली के मंदिर सहित कुआं को ढह गया। इतना ही नहीं देखते ही देखते वहां करीब 500 वर्गफीट में गड्ढा हो गया।

विज्ञापन
The well along with Hanuman temple collapsed due to heavy rain
तेज बारिश से ढह गया हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी में तेज बारिश से हनुमान मंदिर ढह गया। आलम यह रहा की मंदिर करीब 15 फीट नीचे मिट्टी में दब गया। मामले की जानकारी लगते ही महापौर प्रीति सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित स्थानीय प्रशासनिक अमला पहुंच गया और नुकसान का अनुमान करते हुए भगवान हनुमान की प्रतिमा निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश जारी किए है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया की कैलवारा खुर्द का यह मंदिर करीब 50 साल पुराना है, जिसकी देखरेख क्षेत्रीय पंडित द्वारा कराई जाती थी। लेकिन सोमवार को हुई बारिश में पूरा मंदिर, कुआं सहित आस-पास लगे 2 पेड़ भूमिगत हो गए। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने नगर निगम और कोतवाली पुलिस तक पहुंचाई थी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और नगर निगम अधिकारी मौके पर मौजूद होकर करीब 8 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर भगवान हनुमान जी की मूर्ति और उनके गदा को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि कुएं की बैठक के कारण मंदिर करीब 15 फीट नीचे तक धंस गया था, जिनके ऊपर मलबा और पानी भरे होने के कारण 8 घंटे रेस्क्यू में लग गए थे। पहले 3 घंटे तो सिर्फ पानी बाहर निकालने में लगे फिर मिट्टी और 2 पेड़ को बाहर निकाला गया। जिसके बाद भगवान हनुमान जी की प्रतिमा और उनकी गदा निकली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed