फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The Union Tourism Minister, who came to see the historic fort of Gwalior, got angry on the officials after seeing the mess.

ग्वालियर: किले पर गंदगी देख भड़के केंद्रीय पर्यटन मंत्री, कहा- झाड़ू ले आओ मैं लगाता हूं

Tue, 08 Mar 2022 04:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 08 Mar 2022 04:45 PM IST
सार

ग्वालियर का ऐतिहासिक किला देखने पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री रेड्डी किले में पसरी गंदगी देखकर भड़क गए, उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए किले में सफाई व्यवस्था का ध्यान रखने की हिदायत दी।

विज्ञापन
The Union Tourism Minister, who came to see the historic fort of Gwalior, got angry on the officials after seeing the mess.
अधिकारियों को फटकार लगाते केंद्रीय पर्यटन मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी मंगलवार को ग्वालियर के ऐतिहासिक किले का दीदार के लिए पहुंचे थे, लेकिन किले में पसरी गंदगी को देखकर वे भड़क उठे और अधिकारियों को फटकार लगाई। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जब यहां इतनी गंदगी है तो मुझे क्यों बुलाया। आपको मुझे यहां नही बुलाना था। उन्होंने कहा कि क्या यहां साफ सफाई करने के लिए बजट नहीं है। मंत्री ने सवाल पूछा कि कितने दिनों में साफ होता है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने अधिकारियों को फटकारते हुए कहा कि अगर आपके पास स्टाफ नहीं है तो आपको इसमें झाड़ू लगाना चाहिए। इसके बाद खुद केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि जाओ झाड़ू लेकर आओ मैं खुद झाड़ू लगाता हूं। केंद्रीय पर्यटन मंत्री की फटकार के बाद सभी पर्यटन अधिकारी शांत हो गए। इस दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्री रेड्डी के साथ सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित बीजेपी के नेता भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के ग्वालियर का किला देश के सबसे खूबसूरत किलो में शुमार है। इसे देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक ग्वालियर पहुंचते हैं। स्वच्छता अभियान के बावजूद किले में सफाई व्यवस्था का ध्यान नहीं रखा जाता, जिसके चलते इसकी छवि धूमिल हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed