{"_id":"620de2ce213ac534ac786897","slug":"the-screw-resonated-with-the-roar-of-tigers-tourists-were-shocked-to-see-the-fight-of-two-tigers-the-video-went-viral-in-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघों की दहाड़ से गूंजा पेंच: दो बाघों की लड़ाई देख सहमे पर्यटक, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघों की दहाड़ से गूंजा पेंच: दो बाघों की लड़ाई देख सहमे पर्यटक, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
Thu, 17 Feb 2022 12:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:24 PM IST
सार
सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में दो बाघों के आपसी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बाघों को करीब से लड़ते देख जहां पर्यटक रोमांचित हुए वहीं उनकी तेज दहाड़ सुनकर वो डर से सहम भी गए।
विज्ञापन
पेंच टाइगर रिजर्व में लड़ते बाघ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में दो बाघों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मंगलवार का है। पहली बार जंगल सफारी के दौरान सैलानियों ने बाघों के आपसी संघर्ष को करीब से देखा और इस नजारे को कैमरे में कैद किया। इस दौरान पेंच टाइगर रिजर्व बाघों की दहाड़ से गूंज उठा। हालांकि दो बाघों को अपने इतना नजदीक लड़ते देखकर पर्यटक भी सहम गए।
विज्ञापन
बाघों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देख काफी रोमांचित हो रहे हैं। बता दें पेंच टाइगर रिजर्व में देश-विदेश से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक बाघों का दीदार करने पहुंचते हैं। यहां पर्यटकों को आसानी से टाइगर देखने को मिल जाते हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में सैलानी स्तब्ध रह गए जब दो बाघ उनके सामने लड़ते हुए पहुंच गए। @MPTourism @ChouhanShivraj @JansamparkMP #MadhyaPradesh #MPTourism #PenchTigerReserve https://t.co/QwSi5u1AQb pic.twitter.com/qugPurjdM2
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) February 17, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
बाघों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देख काफी रोमांचित हो रहे हैं। बता दें पेंच टाइगर रिजर्व में देश-विदेश से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक बाघों का दीदार करने पहुंचते हैं। यहां पर्यटकों को आसानी से टाइगर देखने को मिल जाते हैं।
