{"_id":"586c9a214f1c1b4d56159c8e","slug":"the-pilot-wisdom-turned-the-plane-accident-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में पायलट की सूझबूझ से विमान हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में पायलट की सूझबूझ से विमान हादसा टला
भोपाल ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर अगर पायलट सूझबूझ नहीं दिखाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मंगलवार की सुबह भोपाल सहित मध्यप्रदेश के अनेक इलाकों में घना कोहरा था।
विज्ञापन
दिल्ली से भोपाल आ रहा एयर इंडिया का विमान लैंडिंग के लिए तैयार था, लेकिन कोहरे के कारण पायलट को रनवे दिखाई नहीं दिया। लिहाजा वह लगभग आधा घंटे तक विमान को भोपाल के आसमान में ही उड़ाता रहा।
विज्ञापन
इस फ्लाइट में राज्य की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सहित 40 यात्री सवार थे। एयर ट्रैफिक से संपर्क स्थापित करने के बाद पायलट ने स्थिति सामान्य होने पर लैंडिंग की। यात्रियों को विमान उतरने के बाद असलियत का पता लगा तो वे सहम गए।
विज्ञापन
