फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The passion of weapons among the youth of Chambal: The bride and groom fired at the wedding stage in Gwalior, police engaged in search

चंबल के युवाओं में हथियारों का जुनून: ग्वालियर में शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने की फायरिंग, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 08 Feb 2022 11:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 11:57 AM IST
सार

ग्वालियर में शादी के स्टेज से दूल्हा-दुल्हन का हवाई फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस दूल्हे की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
The passion of weapons among the youth of Chambal: The bride and groom fired at the wedding stage in Gwalior, police engaged in search
ग्वालियर: फायरिंग करते दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन का फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस दूल्हे की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन


वायरल वीडियो में स्टेज पर खड़े दूल्हा दुल्हन को एक शख्स आकर बंदूक देता है, जिससे दूल्हा-दुल्हन दोनों मिलकर 2 राउंड हवाई फायर करते हैं और बाद में उसी शख्स को बंदूक थमा देते हैं। जानकारी के अनुसार वीडियो गोले का मंदिर क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को लगी, जिस पर एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया का कहना है कि दूल्हे की तलाश की जा रही है। यह वीडियो शहर के गोले का मंदिर इलाके में किसी गार्डन का है। दूल्हे का पता चलते ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्वालियर चंबल अंचल में आए दिन इस तरह हवाई फायरिंग करने के वीडियो सामने आते हैं। चंबल के युवाओं के बीच हथियारों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। शादी समारोह हो या कोई और खुशी का मौका, यहां लोग हवाई फायर कर अपनी खुशी का इजहार करते हैं। कई बार इसकी वजह से लोगों की जान भी जा चुकी है। चंबल में कई बार ऐसे हादसे भी हुए हैं, जिसमें हवाई फायरिंग में दूल्हे या परिजनों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed