{"_id":"63394aea6a1146674e04a99c","slug":"the-mutilated-body-found-in-the-pond-of-a-youth-missing-for-five-days-in-umaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: पांच दिन से लापता युवक की तालाब में मिली क्षत-विक्षत लाश, संदेहियों से पूछताछ में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: पांच दिन से लापता युवक की तालाब में मिली क्षत-विक्षत लाश, संदेहियों से पूछताछ में जुटी पुलिस
Sun, 02 Oct 2022 01:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:55 PM IST
सार
उमरिया में पांच दिनों से लापता एक युवक का तालाब में क्षत विक्षत शव मिला है। पुलिस फिलहाल संदेहियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
लापता युवक की लाश मिली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के मानपुर थानांतर्गत ग्राम बिजौरी व डोडका के बीच तालाब में एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक बीते पांच दिनों से घर से लापता था। शव की शिनाख्त लापता नागेंद्र सिंह पिता लाल सिंह (उम्र 36 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक मंगलवार से लापता था। परिजनों ने इसकी सूचना सम्बंधित मानपुर थाने में दी थी। परिजनों की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज किया था।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर संदेहियों से पूछताछ करने में जुटी है। युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की मौत कुछ दिनों पहले ही हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस इस जांच में जुटी है कि मौत डूबने की वजह से हुई है या युवक की हत्या हुई है। पुलिस डॉग स्काड औक क्राइम सीन से साक्ष्य जुटा रही है।