{"_id":"63fcd1e1c329d1977002b7a6","slug":"the-knife-wilders-are-turned-out-to-be-history-sheeters-were-absconding-on-charges-of-murderous-attack-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: हिस्ट्रीशीटर निकले स्टेशन पर चाकूबाजी करने वाले, जानलेवा हमले के आरोप में फरारी काट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: हिस्ट्रीशीटर निकले स्टेशन पर चाकूबाजी करने वाले, जानलेवा हमले के आरोप में फरारी काट रहे थे
Mon, 27 Feb 2023 09:23 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 27 Feb 2023 09:23 PM IST
सार
रतलाम स्टेशन पर चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने जिन दो लोगों को पकड़ा है, वह हिस्ट्रीशीटर निकले। पुलिस ने उनका जुलूस निकाला है। दोनों पर जानलेवा हमले के आरोप हैं। वह फरारी काट रहे थे।
विज्ञापन
ऱतलाम में चाकूबाजी करने वाले युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतलाम रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार रात चाकूबाजी करने वाले दोनो बदमाशों का सोमवार को जीआरपी ने जुलूस निकाला है। यह दोनों बदमाश इमरान और सद्दाम इंदौर के नामचीन हिस्ट्रीशीटर निकले जो हत्या के प्रयास के मामले में बीते कुछ महीनों से फरार चल रहे थे। इंदौर के कई थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। यह आरोपी खरगोन और अलीराजपुर से फरारी काटने के बाद रतलाम आकर अजमेर भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन
दोनों ही बदमाशों ने बीती रात रतलाम स्टेशन पर जमकर उत्पात मचाया। दो यात्रियों के साथ जमकर मारपीट और चाकूबाजी की थी। दोनों यात्रियों ने भी मंगलवार को जीआरपी थाना पहुंचकर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रतलाम की जनता ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने जैसे कमेंट सोशल मीडिया में देखने को मिले थे।
विज्ञापन
पीड़ित युवकों की माने तो वह मंदसौर जिले के रहने वाले हैं। मुंबई में आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। दोनों रविवार को मंदसौर से रतलाम आए थे। प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन सिस्टम से टिकट निकाल रहे थे। इस बीच एक आरोपी आया और पूछा कि क्या कर रहे हो। उसे टिकट निकालना बताया तो गाली-गलौज कर के भगा दिया। साथ में जब दोस्त ने आपत्ति ली तो उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। दोनों को चाकू मारे। घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
