{"_id":"623c35041f65b6662333465c","slug":"the-kashmir-files-today-the-government-may-give-notice-to-the-ias-officer-who-demanded-to-make-a-film-on-the-killing-of-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files: IAS अफसर नियाज खान को सरकार ने थमाया नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
The Kashmir Files: IAS अफसर नियाज खान को सरकार ने थमाया नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब
Fri, 25 Mar 2022 12:46 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:46 PM IST
सार
द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर आईएएस अधिकारी नियाज खान को सरकार ने नोटिस भेजा है। नियाज खान से सरकार ने 7 दिन में जवाब मांगा है। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने सिविल आचरण नियमों के उल्लंघन को लेकर नियाज खान से जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
नौकरशाह नियाज खान
- फोटो : Twitter
विस्तार
द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर आईएएस अधिकारी नियाज खान को सरकार ने नोटिस भेजा है। नियाज खान से सरकार ने 7 दिन में जवाब मांगा है। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने सिविल आचरण नियमों के उल्लंघन को लेकर नियाज खान से जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर मुखर हुए आईएएस अधिकारी नियाज खान को गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने नोटिस दिया है। नोटिस में सरकार ने सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन की बात कही है। सरकार ने उनसे 7 दिन में जवाब मांगा है।
दरअसल, नियाज खान ने सोशल मीडिया पर कहा था कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म के बाद उन घटनाओं पर भी फिल्म बननी चाहिए, जिनमें मुसलमानों की हत्या हुई है। इससे प्रदेश के मंत्री और भाजपा के कुछ नेता नियाज से नाराज चल रहे हैं। पहले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने नियाज के बयानों पर आपत्ति उठाई थी। बुधवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि नियाज खान मर्यादा लांघ रहे हैं। अधिकारियों की अपनी लक्ष्मण रेखा होती है और नियाज उसका उल्लंघन कर रहे हैं। राज्य सरकार नियाज को नोटिस जारी कर जवाब तलब करेगी। इससे पहले भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी नियाज खान पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री से भी भिड़ चुके हैं नियाज
नियाज ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा था कि द कश्मीर फाइल्स ने 150 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। निर्माता विवेक अग्निहोत्री को यह राशि कश्मीरी पंडितों के वेलफेयर पर खर्च करनी चाहिए। वे खुद कश्मीर में पंडितों के लिए काम करना चाहते हैं। हालांकि, इस पर विवेक अग्निहोत्री ने खान को किताबों से मिलने वाली रॉयल्टी पर सवाल उठाए थे। दोनों की 25 मार्च को भोपाल में मुलाकात हो सकती है।