फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The infected kodo that killed 10 elephants is making humans sick

Satna: 10 हाथियों को मारने वाला संक्रमित कोदो इंसानों को कर रहा बीमार, मैहर में रोटी खाने से पांच लोग भर्ती

Tue, 03 Dec 2024 07:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Dec 2024 07:06 PM IST
सार

Maihar: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फंगस से संक्रमित कोदो खाने के कारण 10 हाथियों की मौत के बमुश्किल दो महीने बाद हुई है। अब हाथियों को मारने वाला संक्रमित कोदो इंसानों को बीमार कर रहा है।

विज्ञापन
The infected kodo that killed 10 elephants is making humans sick
रोटी खाने से पांच लोग भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैहर जिले में संक्रमित कोदो खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। हालात इतनी खराब हुई कि उन्हे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पांच लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत बताई थी। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति बेहतर बताई है। यह घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फंगस से संक्रमित कोदो खाने के कारण 10 हाथियों की मौत के बमुश्किल दो महीने बाद हुई है। मरीजों में रामचंद्र दहिया और राजकुमारी दहिया, दोनों की उम्र लगभग (50) वर्ष है।

विज्ञापन


इन दोनों लोगों के अलावा उनके बेटे अंकुर दहिया (06) वर्ष, कृष्णा दहिया (10 वर्ष) और जमुना दहिया (13 वर्ष) को मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे ओईला गांव के निवासी हैं। पीड़ित ज्ञानी प्रसाद दहिया में जानकारी देते हुए बताया कि कल रात में कोड़ों की रोटी खाने से मम्मी पापा भाई बहन समेत पांच लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। एंबुलेंस के मदद से सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती हुए थे जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल मैहर के डॉ सुदीप अवधिया डॉक्टर ने बताया कि कल चार-पांच लोगों का पॉइजनिंग का मामला आया था। गंभीर होने की वजह से सभी को भर्ती कर लिया गया था। दो बुजुर्ग थे बाकी सभी बच्चे हैं। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति बेहतर बताई है। बता दें कि एमपी सरकार द्वारा एक तरफ मोटे अनाज कोदो को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर कोदो की रोटी खाने से परिवार की तबियत बिगड़ने से अब लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत में बीटीआर में लगातार 10 हाथियों की मौत हो गई थी। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान की प्रयोगशाला परीक्षण रिपोर्ट में पाया गया कि हाथियों के नमूनों में विषाक्त पदार्थ पाए गए थे। जो संकेत देते हैं कि उन्होंने बड़ी मात्रा में कोदो बाजरा खाया था, जो एक फंगस से संक्रमित था। तब से सरकारी विभाग फंगल संक्रमण के प्रसार की सीमा का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले को लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed